बहराइच में परिवार परामर्श केंद्र की पहल से टूटने से बचे दो परिवार ।
ब्यूरो चीफ – दिलशाद अहमद
आज का भारत लाइव
बहराइच।
पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव के निर्देशन में सामाजिक रिश्तों को सहेजने की दिशा में पुलिस कार्यालय स्थित परिवार परामर्श केंद्र लगातार सराहनीय कार्य कर रहा है। गुरुवार को केंद्र की पहल से आपसी पारिवारिक विवादों का सौहार्दपूर्ण समाधान कराते हुए दो परिवारों में सुलह कराई गई, जिससे दोनों परिवार टूटने से बच गए।
परिवार परामर्श केंद्र में प्राप्त प्रार्थना पत्रों के आधार पर दोनों पक्षों को बुलाकर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना गया। काउंसलिंग के दौरान टीम ने दोनों पक्षों को आपसी संवाद, विश्वास और पारिवारिक जिम्मेदारियों का महत्व समझाया। समझाइश के बाद दोनों पक्षों ने भविष्य में विवाद न करने, आपसी सामंजस्य बनाए रखने तथा खुशी-खुशी साथ रहने पर सहमति व्यक्त की।
परामर्श केंद्र की टीम ने दोनों परिवारों को एक-दूसरे के प्रति सम्मान, सहयोग और पारिवारिक दायित्वों का निर्वहन करने की सलाह देते हुए सुलह संपन्न कराई।

सुलह कराने वाली टीम में उपनिरीक्षक रमाशंकर मिश्रा, मुख्य आरक्षी संगीता यादव, महिला आरक्षी निशी त्रिवेदी, छाया द्विवेदी, अनन्या सिंह, सविता मिश्रा एवं गिरजावती यादव शामिल रहीं।
पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव की पहल पर परिवार परामर्श केंद्र का यह प्रयास न केवल विवादों का समाधान कर रहा है, बल्कि बिखरते परिवारों को जोड़ने और सामाजिक सौहार्द को मजबूत करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।
