रिसिया पुलिस ने दो वारंटी अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, न्यायालय भेजा
ब्यूरो चीफ – दिलशाद अहमद
आज का भारत लाइव
रिसिया, बहराइच।
अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना रिसिया पुलिस ने दो वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।
पुलिस अधीक्षक बहराइच के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) एवं क्षेत्राधिकारी पयागपुर के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक थाना रिसिया के नेतृत्व में उपनिरीक्षक अरविन्द कुमार राय व उनकी टीम ने न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंट (NBW) के अनुपालन में कार्रवाई करते हुए रामकुमार पाठक पुत्र पुत्तूलाल निवासी डिहवा, थाना रिसिया तथा बीरबल उर्फ बल्ली पुत्र रामफेरन निवासी कटिलिया, थाना रिसिया को गिरफ्तार किया।
दोनों अभियुक्त संबंधित आपराधिक मुकदमों में न्यायालय में पेशी हेतु वांछित थे। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक अरविन्द कुमार राय एवं कांस्टेबल अमित कुमार यादव शामिल रहे।
