लंगूर बंदर के हमले से राह गीर सहित कई ग्रामीण घायल!
ब्यूरो चीफ – दिलशाद अहमद
आज का भारत लाइव
रिसिया, बहराइच
थाना रिसिया के ग्राम भैंसाही में लंगूर बंदर ने राहगीरो के साथ ग्रामीणों पर हमला कर दिया,हमले में दर्जन भर लोग घायल हो गए।सूचना पाकर मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने लंगूर को पकड़ने का प्रयास किया,लेकिन सफल नहीं हो सके।और लंगूर भाग गया।
गुरुवार को करीब 11 बजे रिसिया नरसिंह डीहा मार्ग पर अमित कुमार अपनी बाइक से जा रहे थे,भैंसाही गांव के निकट बाग से निकल कर लंगूर ने हमला कर दिया,शोर मचाने पर लोग दौड़े,तभी लंगूर ने अमित प्रजापति,कुंवारे, भुजाई, आशीष सहित अन्य लोगों पर भी हमला कर घायल कर दिया, लोगो के शोर मचाने पर एक ईंट भट्ठे की ओर भाग गया, वहां पर मयाराम को भी घायल कर दिया ,लंगूर ज्यादातर बाइक सवार और साइकिल सवारों पर ही हमला कर रहा है ,इसके पूर्व लंगूर ने रिसिया नगर के चंद्र शेखर बालिका कालेज के निकट रेलवे मार्ग पर कई लोगों को घायल कर चुका है । ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग के रिसिया बीट के डिप्टी रेंजर प्रदीप कुमार, वन रक्षक शिवम पांडेय ने पकड़ने का प्रयास किया,लेकिन सफलता नहीं मिल पाई।
वन रक्षक शिवम पांडेय ने बताया हैं कि लंगूर बंदर के मूवमेंट पर नजर रखी जा रही है ,और जल्द पकड़ लिया जाएगा !
