आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...

विकास भवन सभागार में आयोजित हुआ स्वास्थ्य कार्ड वितरण समारोह।

0

# मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का हुआ शुभारम्भ।

# आगरा में आयोजित मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का हुआ सजीव प्रसारण

ब्यूरो चीफ – दिलशाद अहमद
आज का भारत लाइव

बहराइच ।

उच्च शिक्षा विभाग के 7.50 लाख से अधिक शिक्षकों एवं आश्रित परिजनों को स्वास्थ्य सुरक्षा प्रदान करने वाली मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना के शुभारम्भ अवसर पर विकास भवन सभागार में भव्य स्वास्थ्य कार्ड वितरण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में शिवानी मंडपम, खंदारी परिसर, डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय, आगरा में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम एवं मा. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के प्रेरणादायी उद्बोधन का सजीव प्रसारण किया गया। इसके उपरान्त मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मंजू सिंह व विशिष्ट अतिथि विधायक नानपारा राम निवास वर्मा द्वारा योजना के मुख्य लाभार्थियों को कैशलेस स्वास्थ्य कार्ड प्रदान किए गए।
विकास भवन सभागार में आयोजित समारोह को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सिंह ने कहा कि प्रदेश व केंद्र सरकार सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास के संकल्प के साथ अपनी योजनाएं लागू कर रही हैं। मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना भी इसी दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। श्रीमती सिंह ने शिक्षकों का आह्वान किया कि वह राष्ट्र के निर्माण के लिए युवाओं की एक बड़ी टीम तैयार करें जिससे आने वाले समय में हमारा देश आंतरिक और बाह्य शत्रुओं का दृढ़ता पूर्वक मुकाबला कर सके।


विशिष्ट अतिथि विधायक नानपारा राम निवास वर्मा ने कहा कि शिक्षक राष्ट्र निर्माता होता है वह निस्वार्थ भाव से युवाओं को शिक्षित बनाकर राष्ट्र और समाज को एक मजबूत आधार प्रदान करता है। इस योजना के माध्यम से प्रदेश सरकार ने शक्षकों एवं आश्रित परिजनों को स्वास्थ्य सुरक्षा कवच उपलब्ध कराने का प्रयास किया है। श्री वर्मा ने कहा कि सामाजिक सुरक्षा कवच उपलब्ध हो जाने से सभी शिक्षक ओर बेहतर ढंग से प्रदेश एवं देश की एकता, अखंडता और प्रगति में अपना योगदान देंगे। श्री वर्मा ने सभी शिक्षकों व शिक्षणेत्तर कर्मचारियों एवं उनके परिजनों को बधाई देते हुए योजना का लाभ उठाने की अपील की।
कार्यक्रम के प्रारंभ में नोडल अधिकारी व किसान पीजी कॉलेज (स्वायत्तशासी संस्था) के प्राचार्य प्रोफेसर विनय सक्सेना तथा मुख्य राजस्व अधिकारी द्वारा मुख्य एवं विशिष्ट अतिथियों का आत्मीय स्वागत किया गया। इस अवसर पर सदर विधायक अनुपमा जायसवाल के प्रतिनिधि अशोक कुमार जायसवाल, किसान पीजी कॉलेज प्रबंध समिति के सचिव मेजर डॉ. एसपी सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आशीष कुमार सिंह, प्रो. मोहम्मद उस्मान, प्रो. ओ.पी. सोनी, प्रो. सूर्यभान रावत, डॉ. किशुनवीर, डॉ. राजू निगम, डॉ. डिम्पल जैन एवं डॉ. आनन्द श्रीवास्तव सहित अन्य गणमान्य व संभ्रान्तजन तथा लाभार्थीगण मौजूद रहे।
कार्यक्रम का संचालन किसान पीजी कॉलेज में हिंदी विभाग के प्रभारी डॉ. नीरज पाण्डेय ने किया। डॉ. पाण्डेय ने मुख्यमंत्री कैशलेस चिकित्सा योजना की भूमिका पर भी प्रकाश डाला। समारोह के अन्त में मुख्य राजस्व अधिकारी सौरभ दुबे द्वारा सभी अतिथियों, अधिकारियों एवं उपस्थित महानुभावों का हृदय से धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Story