बहराइच- लाभार्थियों को वितरित किये गये टूलकिट व प्रमाण-पत्र!
ब्यूरो चीफ – दिलशाद अहमद
आज का भारत लाइव
बहराइच।
जिला उद्योग केन्द्र परिसर में आयोजित टूल किट एवं प्रमाण-पत्र वितरण समारोह के दौरान मुख्य अतिथि विधायक सदर अनुपमा जायसवाल ने ब्लाक प्रमुख जमुनहा शिवम जायसवाल के साथ लाभार्थियों को टूल किट एवं प्रमाण-पत्र का वितरण किया गया। समारोह के दौरान विधायक सदर ने उद्योग विभाग द्वारा संचालित विश्वकर्मा विश्व श्रम सम्मान योजना के अन्तर्गत ट्रेड दर्जी हेतु 150 एवं हलवाई ट्रेड हेतु 60 तथा एक जनपद एक उत्पाद प्रशिक्षण एवं टूलकिट वितरण योजना के अन्तर्गत गेहूँ के डण्ठल से बनी कलाकृतियांे हेतु 40 लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र एवं टूल किट वितरित किया।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए श्रीमती जायसवाल ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा उद्योग विभाग अन्तर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं का उद्देश्य यही है कि प्रदेश के युवा विभिन्न ट्रेडों अन्तर्गत दक्ष होकर प्राप्त होने वाले टूल किट के माध्यम से स्वयं स्वावलम्बी बनकर दूसरे लोगों के लिए भी रोज़गार के अवसर उपलब्ध करायें। श्रीमती जायसवाल ने कहा कि यहां पर आये लाभार्थियों के चेहरे की मुस्कान बता रही है कि वे दृढ़़ इच्छा शक्ति के साथ आगे बढ़ेंगे और अपने परिवार के साथ-साथ जनपद, प्रदेश व देश के आर्थिक विकास सहयोग प्रदान करेंगे। कार्यक्रम के अन्त में उपायुक्त उद्योग केशव राम वर्मा द्वारा सभी उपस्थित लोगों का आभार ज्ञापित किया गया। इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि कन्हैया सोनी तथा सुनील श्रीवास्तव सहित उद्योग विभाग के अन्य अधिकारी व कर्मचारी तथा बड़ी संख्या लाभार्थी मौजूद रहे।

