आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...

बूथ मजबूत फिर भाजपा मजबूत रिसिया में हुआ बूथ अध्यक्ष सम्मेलन।

0

ब्यूरो चीफ – दिलशाद अहमद

आज का भारत लाइव

रिसिया, बहराइच।

रिसिया स्थित मां वैष्णो वाटिका रिजॉर्ट में भारतीय जनता पार्टी के तत्वावधान में भव्य बूथ अध्यक्ष सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में बड़ी संख्या में बूथ अध्यक्षों, पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य संगठन को बूथ स्तर पर और अधिक सशक्त बनाना तथा आगामी चुनावों को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह और ऊर्जा का संचार करना रहा।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संजय केराती ने बूथ अध्यक्षों को संबोधित करते हुए कहा कि “बूथ अध्यक्ष संगठन की सबसे बड़ी ताकत हैं। किसी भी चुनाव में जीत की मजबूत नींव बूथ स्तर पर किए गए कार्यों से ही तैयार होती है।” उन्होंने कहा कि प्रत्येक बूथ अध्यक्ष पार्टी की रीढ़ है और उनकी मेहनत, समर्पण तथा जनता से निरंतर संपर्क ही संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाता है। उन्होंने सभी बूथ अध्यक्षों को शुभकामनाएं देते हुए आह्वान किया कि वे केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाएं और आम जनता से निरंतर संवाद बनाए रखें।

विशिष्ट अतिथि कुंवर करणवीर सिंह ने कहा कि भाजपा का संगठन अपनी मजबूत बूथ व्यवस्था के कारण देश का सबसे सशक्त राजनीतिक संगठन बना है। उन्होंने बूथ अध्यक्षों की सराहना करते हुए कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता पूरी निष्ठा, ईमानदारी और अनुशासन के साथ संगठन को मजबूत करने का कार्य कर रहा है। उन्होंने सभी बूथ अध्यक्षों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनके अथक प्रयासों से पार्टी लगातार जनसमर्थन प्राप्त कर रही है और भविष्य में भी सफलता का परचम लहराएगी।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि संजय जायसवाल ने कहा कि बूथ अध्यक्ष ही संगठन और जनता के बीच सबसे महत्वपूर्ण कड़ी हैं। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर संगठन की नीतियों और सरकार की उपलब्धियों को प्रत्येक परिवार तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि बूथ स्तर पर मजबूत संगठन ही किसी भी चुनाव में विजय का आधार बनता है।

सम्मेलन के दौरान संगठन की मजबूती, सदस्यता विस्तार, बूथ प्रबंधन, मतदाता संपर्क अभियान तथा आगामी चुनावों की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने सभी बूथ अध्यक्षों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके कार्यों की सराहना की और पूरी लगन एवं समर्पण के साथ संगठन हित में कार्य करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में क्षेत्र के अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी, बूथ अध्यक्ष, शक्ति केंद्र संयोजक, पार्टी कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधि बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सम्मेलन का समापन भारत माता के जयघोष एवं संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के संकल्प के साथ हुआ। इस अवसर पर महेश अग्रवाल, राजेश निगम, डॉ. राजू निगम, प्रशांत मिश्र, करणवीर के सहयोगी बिपुल बाबा, आलोक अग्रवाल, अरविंद गुप्ता, हेमंत वर्मा, कमलेश आर्य, पीयूष अग्रवाल, स्वाति तिवारी, श्रवण मित्तल, रमा शंकर सिंह, पप्पू वर्मा, राम निवास प्रधान, अशोक शर्मा, सभी मंडल अध्यक्ष, सभी महामंत्री सहित मौजूद रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Story