रेलवे स्टेशन पर स्काउट- गाइड का दो दिवसीय जल प्याऊ शिविर संपन्न, सेवा भाव की सराहना।
ब्यूरो रिपोर्ट- के0 पी0 मौर्य

संतकबीर नगर-
दिनांक 30 जून 2026 को खलीलाबाद रेलवे स्टेशन पर भारत स्काउट और गाइड द्वारा आयोजित दो दिवसीय निशुल्क जल प्याऊ शिविर का हुआ समापन।
आपको बताते चलें कि समापन समारोह के दौरान स्टेशन अधीक्षक के आशीर्वचन के साथ प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए।

हीरालाल रामनिवास इंटर कॉलेज के 70 स्काउट और गाइड ने इस शिविर के माध्यम से मानवता की मिसाल पेश की।
दो दिनों तक चलने वाले इस प्याऊ कार्यक्रम में सुबह से लेकर शाम तक इन स्वयंसेवकों ने स्टेशन पर आने-जाने वाले यात्रियों को भीषण गर्मी में शीतल जल पिलाया। सेवा कार्य के दौरान यात्रियों को जल के साथ-साथ बतासे, बिस्किट और अन्य मिठाइयाँ भी वितरित की गईं, जिससे यात्रियों को काफी राहत मिली।

दो दिवसीय शिविर समापन के अवसर पर मुख्य रूप से बस्ती और देवीपाटन मंडल की सहायक प्रादेशिक आयुक्त सुषमा यादव, जिला सचिव रवि प्रकाश श्रीवास्तव, सहायक आयुक्त नगर योगेंद्र सिंह, उदयभान सिंह, जिला संगठन कमिश्नर रमेश चंद और रजिया अंसारी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

अतिथियों ने स्काउट और गाइड द्वारा किए गए सेवा कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्य समाज हित में निस्वार्थ सेवा और अनुशासन की भावना को बढ़ावा देते हैं।
स्टेशन अधीक्षक ने सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

