धनघटा के कायाकल्प के लिए विधायक गणेश चौहान ने CM योगी के सामने रखा 14 सूत्रीय ‘मांग पत्र’, क्या बदलने वाली है धनघटा की तकदीर ?
Oplus_131072
संत कबीर नगर (धनघटा):-
धनघटा विधानसभा क्षेत्र के विकास को लेकर एक बहुत बड़ी और अहम खबर सामने आ रही है! स्थानीय विधायक गणेश चौहान ने सूबे के मुखिया माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी से एक बेहद महत्वपूर्ण और ‘शिष्टाचार’ भेंट की। लेकिन यह मुलाकात सिर्फ शिष्टाचार तक सीमित नहीं रही, बल्कि इसमें धनघटा के भविष्य को बदलने वाला एक बड़ा मास्टरप्लान मुख्यमंत्री के सामने टेबल पर रख दिया गया है!
कल होने वाले ‘बैजूनाथ धाम’ के बड़े कार्यक्रम पर चर्चा के साथ ही, विधायक गणेश चौहान ने धनघटा की जनता के हक और क्षेत्र के विकास से जुड़ी 14 ऐसी बड़ी और ऐतिहासिक मांगें सीधे मुख्यमंत्री के सामने रख दीं, जो पूरे इलाके की तस्वीर और तकदीर बदल सकती हैं।

इन 14 बड़ी मांगों से दहल उठा सियासी गलियारा –
1. सुरक्षा का तगड़ा चक्रव्यूह:- पौली, लोहरैया और काली जगदीशपुर में 3 नए थानों की स्थापना की मांग!
2. किसानों के लिए बड़ा दांव:- कृषि क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए कृषि उपज मंडी का कायाकल्प, विस्तार और आधुनिकीकरण।
3. शहरीकरण की तरफ बड़ा कदम:- ग्राम सभा पौली, गोविन्दगंज, दुलहापार और सुखबरी को मिलाकर ‘नगर पंचायत’ का दर्जा देने की हुंकार।
4. टूरिज्म और कनेक्टिविटी:- ढड़वा ताल का शानदार सुन्दरीकरण और वहाँ पुल या रास्ता बनाने की मांग।
5. गोरखपुर से सीधा कनेक्शन: – धनघटा को गोरखपुर मुख्यालय से सीधे जोड़ने के लिए मुखलिसपुर से कटसहरा नहर पटरी मार्ग का चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण।
6. स्वास्थ्य व्यवस्था पर बड़ा प्रहार:- विकास खंड पौली में बंद या रुके हुए शिवबखरी चिकित्सालय को विशेष प्रोजेक्ट में डालकर निर्माण कार्य तत्काल शुरू कराने की मांग।
7. शिक्षा के क्षेत्र में ऐतिहासिक कदम: – प्राचीन करण योजना के तहत महर्षि बाल्मीकि इण्टर कॉलेज भैसाटिकर को चमकाने की तैयारी।
8. अतिथियों का होगा शाही स्वागत: – धनघटा विधानसभा क्षेत्र में एक सर्वसुविधायुक्त अतिथि गृह (Guest House) बनाने की मांग।
9. सड़कों का जाल:- मुखलिसपुर बस स्टेशन से पिड़िया बाजार चौराहा और संठी असरफपुर, उमरिया बाजार होते हुए शनिचरा बाजार तक प्रधानमंत्री सड़क का निर्माण।
10. बाढ़ से मिलेगी मुक्ति?: बराव सोपाई घाट तक बंधे का चौड़ीकरण और उच्चीकरण करने की बेहद संवेदनशील मांग।
11. धार्मिक कॉरिडोर का निर्माण:- बड़गो बसवारी गाँव से राम कुटी, बाबा बैजूनाथ, बाबा समाधीनाथ, रामकुटी साहपट्टी जैसे धार्मिक स्थलों को जोड़ते हुए प्रजापति पुर तक सड़क का चौड़ीकरण।
12. नदी पार का सफर होगा आसान:- चौरा मुड़ियारी घाट पर पीपा पुल या स्थायी पुल निर्माण की बड़ी मांग।
13. महिलाओं के लिए संजीवनी:- हैंसर बाजार में विशेष महिला चिकित्सालय का निर्माण।
14. फोरलेन का धमाका:- बाँसी से नेउरी मार्ग को सीधे फोरलेन (4-Lane) में तब्दील करने का बड़ा प्रस्ताव!
दिग्गजों की मौजूदगी में खिंचा ‘विकास का खाका’ –
इस हाई-प्रोफाइल बैठक के दौरान सिर्फ विधायक ही नहीं, बल्कि बीजेपी के कई दिग्गज नेता भी मौजूद रहे। क्षेत्र के कद्दावर नेता और क्षेत्रीय अध्यक्ष (गोरखपुर) माननीय विनोद राय जी , प्रदेश उपाध्यक्ष एवं MLC माननीय डॉ. धर्मेन्द्र सिंह जी, सहजनवां के माननीय विधायक जी और गोरखपुर के महानगर अध्यक्ष जी की गरिमामयी मौजूदगी ने इस मुलाकात के सियासी और विकासपरक मायनों को और बढ़ा दिया है।
क्या धनघटा को मिलेगी हरी झंडी ?
विधायक गणेश चौहान ने जनहित के इन सभी संवेदनशील और जरूरी मुद्दों पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी से त्वरित और सकारात्मक कार्यवाही का पुरजोर अनुरोध किया है। अब देखना यह होगा कि मुख्यमंत्री कार्यालय से इन 14 मांगों में से कितनों पर सबसे पहले मुहर लगती है! लेकिन एक बात तो साफ है—इस मुलाकात ने धनघटा की सियासत और विकास की रफ्तार में एक नया उबाल ला दिया है!
