‘‘स्वस्थ आयु के लिए योग’’ की थीम पर आयोजित हुआ अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस।
– प्रधानमंत्री जी के कार्यक्रम का हुआ सजीव प्रसारण।
ब्यूरो चीफ – दिलशाद अहमद
आज का भारत लाइव
बहराइच ।
देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की प्रेरणा तथा मा. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के मार्गदर्शन में भारत की परम्परागत विरासत योग को जन-जन के आरोग्य का माध्यम बनाये जाने के उद्देश्य से ‘‘स्वस्थ आयु के लिए योग’’ की थीम पर 12वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर इन्दिरा गॉधी स्पोर्टस स्टेडियम में विशाल सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उल्लेखनीय है कि चित्तौरा झील के तट पर स्थित महाराजा सुहेलदेव स्मारक स्थल परिसर से प्रारम्भ होने वाले 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग सप्ताह के समापन अवसर पर भी स्मारक स्थल परिसर में मुख्य अतिथि प्रमुख सचिव, खाद्य व रसद विभाग/नोडल अधिकारी रणवीर प्रसाद के नेतृत्व में सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। दोनों कार्यक्रम स्थलों पर मा. प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के उद्बोधन का सजीव प्रसारण किया गया जिसे सभी उपस्थित लोगों द्वारा पूरी तन्मयता के सुना व देखा गया।

इन्दिरा स्टेडियम में मुख्य अतिथि मा. राज्यमंत्री, नगर विकास, शहरी समग्र विकास, नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन विभाग, उ.प्र. सरकार राकेश कुमार राठौर (गुरू जी) ने सांसद बहराइच डॉ. आनन्द कुमार गोंड, भाजपा जिलाध्यक्ष बृजेश पाण्डेय, महामंत्री रणविजय सिंह, विधायक पयागपुर सुभाष त्रिपाठी के प्रतिनिधि निशंक त्रिपाठी, सदर विधायक अनुपमा जायसवाल के प्रतिनिधि अशोक जायसवाल, जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी, पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्वत, मुख्य विकास अधिकारी सुनील कुमार धनवंता, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों व अन्य अधिकारियों के साथ भगवान धन्वंतरि के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलन एवं माल्यार्पण से कार्यक्रम का शुभारम्भ हुआ।
इन्दिरा गॉधी स्पोर्टस स्टेडियम में नगर के आयुष चिकित्सालय में कार्यरत योग प्रशिक्षक जय प्रकाश वर्मा के नेतृत्व में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों, गणमान्य व संभ्रान्तजन, प्रबुद्धजन, शिक्षक-शिक्षिकाएं, छात्र-छात्राएं, खिलाड़ियों, मीडिया प्रतिनिधि, मनरेगा के श्रमिक, आंगनबाड़ी कार्यकत्री, स्वास्थ्य वर्कर, विभिन्न स्वैच्छिक एवं स्वयंसेवी संगठनों के प्रतिनिधियों, ब्रहमकुमारी संस्था की दीदीयों, निशक्तजनों के साथ-साथ बड़ी संख्या में आमजन द्वारा निर्धारित प्रोटोकाल के साथ योगाभ्यास कर स्वयं के साथ-साथ अपने परिजन एव समाजं को स्वस्थ व निरोग रखने का संकल्प लिया गया। योगाभ्यास कार्यक्रम में सरल आसनो व प्राणायाम को सम्मिलित कर अभ्यास कराया गया ताकि लोग अपनी व्यस्ततम जीवन शैली में योगाभ्यास कर स्वयं और समाज को स्वस्थ रख सकें।

ज्ञातव्य हो कि मा. प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के दूरदर्शी नेतृत्व में केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के ऐतिहासिक अवसर पर इस वर्ष 15 से 21 जून 2026 तक आयोजित होने वाले योग सप्ताह अन्तर्गत जनपद मुख्यालय तहसील मुख्यालय ब्लॉक मुख्यालय ग्राम पंचायत स्तर पर धार्मिक स्थल सामुदायिक स्थल पौराणिक स्थल एवं समस्त विभागों में विद्यालयों में महाविद्यालय में बड़े उत्साह के साथ योग सत्र में लोगों ने सहभाग किया 21 जून मुख्य कार्यक्रम जनपद मुख्यालय पर आयुष विभाग, वन विभाग, न्याय विभाग, पर्यटन विभाग, शिक्षा विभाग, महराजा सुहेलदेव मेडिकल कॉलेज, सर्वेश शुक्ला आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज, समस्त सामुदायिक एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, आयुष्मान आरोग्य मंदिर, पुलिस लाइन एवं विभिन्न निजी संस्थाओं के माध्यम से लाखों लोगों ने प्रतिभाग कर योग का लाभ लिया। कार्यक्रम के अन्त में अतिथियों एवं अधिकारियों को स्मृति चिन्ह के रूप में तुलसी का पौध भेंट किया गया।

कार्यक्रम के समापन पर मुख्य विकास अधिकारी श्री धनवंता द्वारा समस्त अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापन किया गया। मंच संचालन डॉ प्रीति सिंह के द्वारा किया गया। इस अवसर पर जनपद स्तरीय अधिकारी, क्षेत्रीय आयुर्वेदिक यूनानी अधिकारी डॉ सरोज शंकर राम, जिला होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी डॉ यूसूफ अली अंसारी, जिला कार्यक्रम प्रबंधक आयुष डॉ प्रभात कुमार मिश्र, डॉ. पीयूष नायक एवं समस्त आयुष चिकित्साधिकारी, गणमान्य व संभ्रान्तजन, खेल प्रेमी छात्र-छात्राएं तथा बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।
