संत कबीर नगर- 2.70 करोड़ की जमीन मात्र 3.93 लाख में लिखवाने का आरोप।
– न्याय के लिए जिलाधिकारी दफ्तर पहुंचा पीड़ित परिवार।
– ब्यूरो रिपोर्ट- के0 पी0 मौर्य
संत कबीर नगर-
आज दिनांक 02 जून 2026 को
जनपद संत कबीर नगर के महुली थाना क्षेत्र से धोखाधड़ी और जमीन हड़पने का एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है।
आपको बताते चले कि महुली ग्राम की रहने वाली सरिता पत्नी दिलीप गौड़ ने जिलाधिकारी (DM) संत कबीर नगर को एक शिकायती पत्र सौंपकर अपनी करोड़ों की पुश्तैनी जमीन को कौड़ियों के दाम पर जबरन रजिस्ट्री कराने का गंभीर आरोप लगाया है।
क्या है पूरा मामला ?
पीड़ित परिवार के अनुसार, यह घटना 27 मई 2026 की सुबह करीब 8 बजे की है। प्रार्थना पत्र के अनुसार पीड़ित ने आरोप लगाया गया है कि ग्राम महुली के रहने वाले अर्जुन यादव (पुत्र गंगा) और महादेवा साजिरा के रहने वाले अब्दुल्लाह (पुत्र जमालू), रणविजय यादव निवासी भैसहिया, मोनू श्रीवास्तव निवासी महुली साजिद खान निवासी महुली के द्वारा सरिता के पति दिलीप गौड़ को घर से उठा लिया। सरिता के पति दिलीप का कहना है कि कोल्ड ड्रिंक के अंदर काले कलर का कुछ नशीला सा पदार्थ मिलकर मुझे पिलाया गया।
पीड़िता का आरोप है कि इन लोगों ने साजिश के तहत उनकी 21 बिस्सा जमीन, जिसकी बाजारू कीमत और मालियत के हिसाब से लगभग 2 करोड़ 70 लाख रुपये है, उसे मात्र 3,93,000 रुपये (तीन लाख तिरानवे हजार) में जबरन रजिस्ट्री करवा ली।
‘यूपीआई’ (UPI) के जरिए बाकी रकम भी निकालने का आरोप !
शिकायतकर्ता सरिता गौड़ ने अपने पत्र में यह भी आरोप लगाया है कि आरोपियों ने महज 3.93 लाख रुपये उनके पति के खाते में भेजे और बाद में रणविजय यादव (निवासी भैसहिया) के द्वारा यूपीआई (UPI) बनवाकर वह शेष रकम भी वापस निकाल ली।
इस तरह पीड़ित परिवार को पूरी तरह से कंगाल कर दिया गया।
न्याय की गुहार –
आज 2 जून 2026 को पीड़िता अपने दिव्यांग पति (जिनके पैर पर प्लास्टर बंधा हुआ है) और बच्चों के साथ कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंची। रोते-बिलखते परिवार ने जिलाधिकारी से गुहार लगा कर न्याय की माँग किया।
