महाराजा सुहेलदेव स्मारक स्थल का श्रम मंत्री अनिल राजभर ने किया निरीक्षण
*महाराजा सुहेलदेव स्मारक स्थल का श्रम मंत्री अनिल राजभर ने किया निरीक्षण*
*ब्यूरो चीफ दिलशाद अहमद*
*आज का भारत लाइव*
बहराइच 29 मई। मा. मंत्री श्रम, सेवायोजन एवं समन्वय विभाग अनिल राजभर ने मुख्य विकास अधिकारी सुनील कुमार धनवंता, डीडीओ राज कुमार, उपायुक्त सहायक श्रमायुक्त सिद्धार्थ मोदियानी, सेवा योजना अधिकारी संजय कुमार, पर्यटन सूचना अधिकारी मनीष श्रीवास्तव व अन्य अधिकारियों के साथ चित्तौरा झील के तट पर स्थित महाराजा सुहेल देव जी के नवनिर्मित स्मारक स्थल पर पहुॅच कर महाराजा सुहेलदेव जी की अश्वरोही प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित किया। तत्पश्चात प्रभारी मंत्री श्री राजभर ने स्मारक स्थल एवं चित्तौरा झील की प्रसन्सा करते हुए कहा कि मा. प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के मार्गदर्शन व प्रदेश के मा. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के संकल्प से यहां पर महाराजा सुहेलदेव जी के नाम पर एक भव्य स्मारक का निर्माण हुआ है। श्री राजभर ने कहा कि यहा आकर बहुत ही खुषी मिल रही है। उन्होनें कहा कि सभी अधिकारियों ने मिलकर बहुत ही तन्मयता से इस स्मारक को बनाने का काम किया है। स्मारक स्थल का निरीक्षण करते हुए श्री राजभर ने झील के चारों ओर पाथ-वे के साथ-साथ झील की साफ-सफाई, बोटिंग सुविधा व अन्य सौन्द्रर्यीकरण कराये जाने का भी आष्वासन दिया।
