प्रभारी निरीक्षक ने सुरक्षा बल के साथ पूरे क्षेत्र का रूट मार्च किया
*प्रभारी निरीक्षक ने सुरक्षा बल के साथ पूरे क्षेत्र का रूट मार्च किया*
*ब्यूरो चीफ दिलशाद अहमद*
*आज का भारत लाइव*
रिसिया थाना क्षेत्र में आगामी बकरीद पर्व को लेकर रिसिया पुलिस अलर्ट मोड़ पर है। पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव के निर्देशन पर प्रभारी निरीक्षक करुणाकर पाण्डेय व रिसिया कस्बा चौकी प्रभारी बिहारी सिंह यादव द्वारा पुलिस फोर्स के साथ फ्लैग मार्च एवं एरिया डोमिनेशन किया।
इस दौरान संवेदनशील इलाकों कस्बा रिसिया, नरसिंह डीहा, कटिलिया भूपसिंह, डिहवा,सहित क्षेत्रों का बाइक से फ्लैग मार्च किया है ।
प्रभारी निरीक्षकने बताया है कि सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखे,और प्रशासन का सहयोग करें बक़रीद पर्व पर प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी न करें,और त्यौहार शांति पूर्वक मनाएं।।
