सुरक्षा बल के साथ डीएम व एसपी ने नगर क्षेत्र में किया रूट मार्च
*सुरक्षा बल के साथ डीएम व एसपी ने नगर क्षेत्र में किया रूट मार्च*
*ब्यूरो चीफ दिलशाद अहमद*
*आज का भारत लाइव*

बहराइच 27 मई। ईद-उल-अजहा (बकरीद) त्योहार के अवसर पर कानून एवं शान्ति व्यवस्था बनाये रखने के उद्देश्य से जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव, अपर पुलिस अधीक्षक नगर आयुष विक्रम सिंह व अन्य प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों तथा सुरक्षा बल के साथ नगर क्षेत्र का भ्रमण किया। डीएम व एसपी ने नगर क्षेत्र के भ्रमण के दौरान आमजन से अपील की कि आसन्न त्यौहार के अवसर पर साम्प्रदायिक सौहार्द बनाये रखने में जिला प्रशासन को सहयोग प्रदान करें। डीएम व एसपी ने अधिकारियों व सुरक्षा बल के साथ घण्टाघर से कोतवाली नगर व अन्य क्षेत्रों का भ्रमण किया। डीएम ने लोगों से अपील की है कि बकरीद त्यौहार के अवसर पर प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी न करें तथा कोई भी कुर्बानी खुले में न करें। उन्होंने कहा कि त्यौहारों के अवसर पर नियमित जलापूर्ति, साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था के बेहतर प्रबन्ध किये जायेंगे।
