पीड़ित ने दोषियों पर कार्रवाई हेतु एसपी से लगाई गुहार
पीड़ित ने दोषियों पर कार्रवाई हेतु एसपी से लगाई गुहार
धनघटा, सन्तकबीरनगर- धनघटा थाना क्षेत्र के ग्राम औराडाड़ में पिछले माह दबंगो द्वारा घर मे घुस कर परिजनों की पिटाई कर घायल करने की घटना के मामले में पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नही किये जाने को लेकर पीड़ित ने एसपी से न्याय की गुहार लगाई है।
जानकारी के अनुसार ग्राम औराडाड़ निवासी गुजराती पत्नी रामनवल ने एसपी को भेजे पत्र में कहा कि 17 अप्रैल की शाम पुरानी रंजिश को लेकर बलिहारी, मुन्ना आदि आधा दर्जन लोग लाठी डंडे से लैस होकर घर मे घुस गए। लोगो ने घर मे मौजूद महिलाओं को मारपीट कर घायल कर दिया। घटना में गुजराती देवी व उनकी बीच बचाव करने आई बहु संजना घायल हुए। मारपीट के दौरान रिश्तेदारी में आये हकीमपुर गांव निवासी सुबास सिंह बीच बचाव किये तब जाकर परिवार की जान बची। पीड़ित गुजराती ने बताया कि घटना के बाद आरोपी खुलेआम घूम घूम कर जानमाल की धमकी दे रहे है। पुलिस दोषियों पर प्रभावी कार्रवाई करने में कतरा रही है। पीड़ित गुजराती देवी ने एसपी समेत अन्य उच्च अधिकारियों को पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग किया है। इस संबन्ध में प्रभारी निरीक्षक दिलीप सिंह ने बताया कि उक्त घटना के बारे में जानकारी की जाएगी। यदि आरोपी जानमाल की धमकी दे रहे है तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।
