निजी स्कूलों का मनमाना व्यवहार।
*निजी स्कूलों का मनमाना व्यवहार।*
*ब्यूरो रिपोर्ट- के0पी0 मौर्य*
*संत कबीर नगर-* आज दिनांक 25 मई 2026 को पीड़िता द्वारा ब्लूमिग बर्ड्स स्कूल खलीलाबाद जनपद संत कबीर नगर के मनमाने रवैये, बिना कोई नोटिस या जानकारी के नाम काटने से परेशान व नामांकन का रुपए ना वापस करने को लेकर जिलाधिकारी से लगाई न्याय की गुहार।
आपको बताते चले की पीड़िता स्नेहलता सिंह पत्नी स्वर्गीय कृष्ण मुरारी सिंह ग्राम मुठही कला पोस्ट शनिचरा बाजार थाना धनघटा जनपद संत कबीर नगर के स्थाई निवासिनी हैं पीड़िता का बेटा आदित्य सिंह विगत 3 वर्षों से ब्लूमिंग वर्ष स्कूल खलीलाबाद में कक्षा 6 से लेकर 8 तक की पढ़ाई किया।
विद्यालय का शैक्षिक शुल्क अत्यधिक होने के कारण प्रार्थीनी अपने बेटे को पढ़ाने में असमर्थ हैं परंतु विद्यालय द्वारा भिन्न-भिन्न नंबरों से फोन करके प्रवेश लेने के लिए परेशान किया जा रहा था।
ब्लूमिंग बस स्कूल से स्टाफ द्वारा काम बनते ना देख प्रार्थीनी के बेटे आदित्य सिंह को फोन करके उसका ब्रेन वास करने लगे।
ब्लूमिंग बड्स स्कूल के स्टाफ के समझाने बुझाने पर प्रार्थीनी का बेटा आदित्य बिना घर में पूछे घर से रुपए ले जाकर अपना नामांकन करवा लिया।
नामांकन के तीन दिन बाद प्रार्थीनी के लड़के का नाम खारिज करके फोन पर सूचना दिया गया अगले दिन प्रार्थीनी स्कूल गई तो वहां के स्टाफ द्वारा टी0 सी0 आवेदन का शुल्क जमा कर लिया गया तथा जो भी विद्यालय के द्वारा फीस की रसीद जो भी दिया गया था उसका ओरिजिनल प्रति जमा कर लिया गया तथा नामांकन में जमा 21060 रुपया वापस भी नहीं किया गया।
