चोरी के मामले में तीन अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

0

*चोरी के मामले में तीन अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार।* 

 

 *अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह ने मामले का किया खुलासा।*

 

*ब्यूरो रिपोर्ट- के0पी0 मौर्य*

संत कबीर नगर आज दिनांक 24 मई 2026 को जनपद अंतर्गत चोरी तथा लूट के मामले में तीन अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार लूट तथा चोरी में कुल 19450 रुपए नगर तथा चोरी की 3 अदद साड़ी, 7 अदद मोबाइल, 11 अदद सिम कार्ड, आधार कार्ड तथा घटना में प्रयोग किया गया पल्सर मोटरसाइकिल पुलिस ने किया बरामद।

आपको बताते चले की दिनांक 17 अप्रैल 2026 को वादी गोरखपुर प्रसाद पुत्र शिवप्रसाद निवासी बाहिलपार थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद संत कबीर नगर अंतर्गत द्वारा दिनांक 15 अप्रैल 2026 की रात में अज्ञात व्यक्तियों द्वारा खिड़की के रास्ते से घुसकर चोरी कर लेने के संबंध में प्रार्थना पत्र दिया प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर मुकदमा आरक्षित संख्या 283/ 2026 धारा 305 (ए) 331 (4) बी एन एस के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया।

दिनांक 21 मई 2026 को वादी अमित कुमार त्रिपाठी पुत्र ओमप्रकाश त्रिपाठी निवासी जगदीशपुर उर्फ़ लहुरा देवा थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद संत कबीर नगर द्वारा थाना कोतवाली खलीलाबाद पर दिनांक 19 मई 2026 को सफेद कलर की पल्सर सवार तीन व्यक्तियों द्वारा मड़या ओवर ब्रिज के पास वादी को रोककर मारपीट करने के घायल कर देने के बाद वादी का मोबाइल एटीएम कार्ड तथा पर्स में रखे ₹8000 लूट लेने के संबंध में प्रार्थना पत्र दिया गया प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर मु0 आ0 सं0 418 /2026 धारा 309(6) बी एन एस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।

तीसरी घटना दिनांक 23 मई 2026 को वादिनी पुष्पा देवी पत्नी हरिश्चंद्र साहनी निवासी कोदवट थाना महुली जनपद संत कबीर नगर द्वारा महुली थाने पर दिनांक 17 मई 2026 को एक मोटरसाइकिल सवार कुछ लोगों द्वारा वादिनी का मंगलसूत्र छीन लेने के संबंध में प्रार्थना पत्र दिया गया था प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना महोली पर मु0 आ0 सं0 204/ 2026 धारा 309 (4) बी एन एस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया था।

थाना कोतवाली खलीलाबाद द्वारा मामले की गंभीरता को देखते हुए दिनांक 23 मई 2026 को चोरी की घटना में संलिप्त अभियुक्तों को डड़वा नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया।

पुलिस द्वारा कड़ाई से पूछताछ के दौरान गिरफ्तार अभियुक्तो ने अपना नाम इस तरह से बताया संजीव कुमार उर्फ संजू निषाद पुत्र राधेश्याम निवासी भेलवासी थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद संत कबीर नगर।

मोहन निषाद पुत्र विक्रम निवासी जमुहरा बड़का टोला थाना मेहदावल जनपद संत कबीर नगर।

राहुल उर्फ मुनक्का पुत्र ऋषि लाल निवासी जमुहरा बड़का टोला थाना मेहदावल जनपद संत कबीर नगर ।

पूछताछ के दौरान अभियुक्तो ने बताया की दिनांक 15 अप्रैल 2026 की रात वे दोनों बाहिलपार गांव में एक मकान की खिड़की के रास्ते अंदर घुसे थे वहां से वह एक बक्सा उठाकर गांव के बाहर ले गए बक्से के अंदर से ₹2000 नकद चार अदद साड़ियां, सोने के दो तप्स कान के और चांदी की एक जोड़ी पायल।

उसके बाद तीनों अभियुक्तो ने दिनांक 20 मई 2026 को मड़या ओवर ब्रिज के उत्तरी छोर पर एक व्यक्ति अमित त्रिपाठी को रोककर उसके साथ मारपीट की और उसका पर्स तथा मोबाइल छीन लिया बस में रखा ₹8000 नगर एटीएम कार्ड ड्राइवरी लाइसेंस और आधार कार्ड था रूपों को तीनों ने आपस में बांट लिया था तथा दिनांक 17 मई 2026 को शाम के समय तीनों अभियुक्तों द्वारा थाना महुली क्षेत्र के कोदवट गांव में एक महिला से सोने का मंगलसूत्र छीना था तथा साथ एंड्रॉयड मोबाइल जो उन्होंने अलग-अलग क्षेत्र से चोरी किए थे वह इन मोबाइलों को बेचने के लिए सिद्धार्थनगर और नेपाल बॉर्डर ले जा रहे थे कि रास्ते में ही पकड़े गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Story

आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...