ग्राम पंचायतों की सोशल आडिट का रोस्टर निर्धारित
*ग्राम पंचायतों की सोशल आडिट का रोस्टर निर्धारित*
*ब्यूरो चीफ दिलशाद अहमद*
*आज का भारत लाइव*
बहराइच 23 मई। जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने बताया कि निदेशक, सोशल आडिट, उत्तर प्रदेश, सोशल आडिट निदेशालय, ग्राम्य विकास विभाग, उ.प्र. द्वारा वित्तीय वर्ष 2026-27 के प्रथम चरण में वित्तीय वर्ष 2025-26 में महात्मा गांधी नरेगा के अन्तर्गत कराये गये कार्याे का सोशल आडिट किये जाने हेतु सोशल आडिट कैलेण्डर निर्गत किया गया है।
निदेशालय द्वारा जारी कैलेण्डर के अनुसार विकास खण्ड हुजूरपुर की ग्राम पंचायत आदिलपुर, ऐलिहा, बड़ागांव, बैकुण्ठा, बरूही, विकास खण्ड जरवल की ग्राम पंचायत आदमपुर, अहाता, अलीनगर, अम्भापुर व अरईउमरी, विकास खण्ड मिहींपुरवा की ग्राम पंचायत अड़गोड़वा, अड़गोड़वा (भाकू), अहलादगांव, आम्बा व अंटहवा में 26 से 29 मई 2026 तक सोशल आडिट होगा। ब्लाक हुज़ूरपुर की ग्राम पंचायत बसन्तपुर, बउवा, बेहड़ा, बघरिया व भैसहा, ब्लाक जरवल की ग्राम पंचायत अठैसा, अटवा, बढ़ौली, बहरामपुर व बम्भौरा, ब्लाक मिहींपुरवा की ग्राम पंचायत अयोध्यागांव, बागीपुर बनकटी, भगवानपुर, बखारी व बर्दिया, ब्लाक नवाबगंज की ग्राम पंचायत बख्तावर, बनकाशी, बनकुरी व बरगधा चिलविला, ब्लाक फखरपुर की ग्राम पंचायत अचोलिया, अंगनापारा, अजीजपुर, अकबरपुर बुज़ुर्ग, अख्तियारपुर व अलीपुर दरौना में 30 मई से 02 जून 2026 तक सोशल आडिट होगा।
इसी प्रकार ब्लाक हुज़ूरपुर की ग्राम पंचायत भम्भारपुर, भानपुर, भंगहा, भाटीकुडा व भिडयारी, ब्लाक जरवल की ग्राम पंचायत बसहिया जगत, बसहियापाते, बेलनापारा, भदूदी व भख्रौरामाफी, ब्लाक मिहींपुरवा की ग्राम पंचायत बड़खड़िया, बसथनवा, बेझा, भगड़िया व बोझिया, ब्लाक नवाबगंज की ग्राम पंचायत बसन्तपुर कालिका, बसन्तपुर ऊदल, भगतपुर गुलरिहा व भगवानपुर करिंगा, ब्लाक फखरपुर की ग्राम पंचायत अमवा तेतारपुर, अरईकला, बाभनडीह, बडवोरा, बहलिया व बहुरवा में 03 से 05 जून 2026 तक सोशल आडिट होगा।
ब्लाक हुज़ूरपुर की ग्राम पंचायत बुलहा, चाकूजोत, चिलहरिया, चिरैयाटांड व धानपारा, ब्लाक जरवल की ग्राम पंचायत भरथा शहबाज़पुर, भौली, भोपतपुर, बीबीपुर व बिराहिमपुर बेलहौरा, मिहींपुरवा की ग्राम पंचायत चौधरीगांव, चफरिया, चहलवा, चिकनिया व चोरवा, नवाबगंज की ग्राम पंचायत भवनियापुर टिकुरी, चर्दा, चनैनी व चौगोड़वा, फखरपुर की ग्राम पंचायत बमियारी, बसौना, बतौरा सारसत, बटुरहा, बेलहारी व बढवानी में 06 से 09 जून 2026 तक सोशल आडिट होगा।
ब्लाक हुज़ूरपर की ग्राम पंचायत धरमपुर, दुर्गुपुर, गौडरिया, गौरिया व गाज़ीपुर, ब्लाक जरवल की ग्राम पंचायत चहलवार, चिलौली, देवीदासपुर, धनराजपुर व धनसुरी, मिहींपरुवा की ग्राम पंचायत धरमपुर, धर्मापुर, फकीरपुरी, गंगापुर व गौडहरिया, ब्लाक नवाबंज की ग्राम पंचायत चौगोई विलासपुर, दौलतपुर, देवरा व धरमनगर, फखरपुर की ग्राम पंचायत भौरी, भिलौरा बसन्ती, भिलौरा बासू, भिलौरा काज़ी, बिसवा व बौण्डी में 10 से 12 तक जून 2026 तक सोशल आडिट होगा।
