संतकबीर नगर – पुलिस ने डग्गामार और स्लीपर बसों के खिलाफ चलाया विशेष अभियान ।
2 बसें सीज, कई के हुए चालान।
संतकबीर नगर-
शून्य सहनशीलता (Zero Tolerance) नीति के तहत यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले और अवैध रूप से संचालित वाहनों के खिलाफ संतकबीर नगर पुलिस / ए०आर०टी०ओ० द्वारा सख्त अभियान चलाया जा रहा है।
आज दिनांक 21.05.2026 को जेडएफडी (ZFD) प्रोग्राम के अंतर्गत एक विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत ए.आर.टी.ओ. (ARTO) संतकबीर नगर प्रियंवदा सिंह, क्षेत्राधिकारी यातायात अमित कुमार एवं यातायात प्रभारी परमहंस द्वारा संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए जनपद के विभिन्न मार्गों पर अवैध रूप से संचालित डग्गामार बसों और स्लीपर बसों की सघन चेकिंग की।
चेकिंग के दौरान आवश्यक दस्तावेज न होने और नियमों का घोर उल्लंघन पाए जाने पर 02 अवैध बसों को मौके पर ही सीज कर दिया गया।

प्रेशर हॉर्न और प्रदूषण पर कार्रवाई:-
ध्वनि प्रदूषण फैलाने वाले अवैध प्रेशर हॉर्न और तय मानकों से अधिक धुआं छोड़ने वाली (प्रदूषण फैलाने वाली) बसों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए उनके चालान काटे गए।
संयुक्त टीम द्वारा स्पष्ट संदेश दिया गया है कि जनपद की सीमाओं के भीतर किसी भी प्रकार के अवैध वाहन संचालन, डग्गामार बसों और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों को कतई बख्शा नहीं जाएगा। आम जनता की सुरक्षा और सुगम यातायात व्यवस्था के लिए इस प्रकार के औचक चेकिंग अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेंगे।
