ई-रिक्शा में छूटे 79 हजार से भरा बैग सकुशल पुलिस ने किया बरामद।
बुजुर्ग की खोई मुस्कान पुलिस ने वापस लौटाई।
संत कबीर नगर-
पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद प्रियम राजशेखर पाण्डेय के निकट पर्यवेक्षण में चन्द्रिका पुत्र दुखी उम्र करीब 63 वर्ष निवासी नौदरी थाना मेंहदावल जनपद संतकबीर नगर के द्वारा सूचना दी गयी कि आवेदक दिल्ली में फर्नीचर बनाने का काम करता है । दिनांक 18.05.2026 को दिल्ली से खलीलाबाद के लिये चले थे कि आज दिनांक 19.05.2026 को खलीलाबाद में बस से उतरकर ई रिक्शा में बैठ गये और मेंहदावल बाई पास पर ई रिक्शा से उतर गये किन्तु बैग ई रिक्शा में ही छूट गया । जिसमें 79000 रूपये नकद था । उक्त सूचना पर सर्विलांस सेल व एसओजी टीम की मदद से आवेदक का बैग व उसके अन्दर रखे हुए 79000 रूपये सकुशल बरामद कर आवेदक चन्द्रिका उपरोक्त को सुपुर्द किया गया।
बरामद करने वाले पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण-
एसओजी प्रभारी मय टीम, सर्विलांस प्रभारी मय टीम ।
(सुशील कुमार सिंह अपर पुलिस अधीक्षक संत कबीर नगर)
