बहराइच- गंभीर रूप से घायल नंदी की शल्य चिकित्सा !
ब्यूरो चीफ – दिलशाद अहमद
रिसिया – बहराइच !
रिसिया नगर में पिछले दिन गंभीर रूप से घायल अवस्था में घूम रहे नंदी को नगर पंचायत कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद पकड़ कर इलाज कराया,इस नेक कार्य में स्थानीय पुलिस का भी सहयोग लेना पड़ा है, साथ ही छुट्टा नंदीयों को घायल करने वाले की तलाश में पुलिस लग गई है।
रिसिया नगर में शुक्रवार को छुट्टा नंदी गंभीर रूप से घायल अवस्था में ब्लाक चौराहे पर घूम रहा था, जिसकी सूचना मिलते ही अधिशासी अधिकारी सचिन कुमार पाण्डेय ने तुरंत नगर पंचायत कर्मियों को नंदीयो को पकड़ने का निर्देश दिया, तत्काल पुलिस को भी सूचना दी गई, कस्बा रिसिया चौकी प्रभारी बिहारी सिंह यादव ने पुलिस बल के साथ नगर पंचायत कर्मियों संग छुट्टा नंदीयो को पकड़वाया, फिर ब्लाक परिसर स्थित पशु चिकित्सालय में डॉ ललित कुमार की अगुवाई में पैरावेट हेमराज, सत्य नारायण के द्वारा छुट्टा नंदी की शल्य चिकित्सा किया गया, और फिर सर्जरी भी की गई,उसके बाद छुट्टा नंदी की देखभाल और नियमित इलाज के लिए कान्हा गौशाला भेजा गया है।


