ओवरटेक के दौरान ट्रक से भिड़ी इलेक्ट्रॉनिक बस, बाल-बाल बचे यात्री।
ब्यूरो रिपोर्ट- के0 पी0 मौर्य
संतकबीर नगर-
आज दिनांक 15 मई 2026 को खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र स्थित सोनी होटल के पास शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे अयोध्या से गोरखपुर जा रही एक इलेक्ट्रॉनिक बस ट्रक से टकरा गई। बताया जा रहा है कि बस चालक ट्रक को ओवरटेक करने का प्रयास कर रहा था, तभी बस ट्रक से जा भिड़ी।
हादसे में बस का पिछला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई, लेकिन राहत की बात यह रही कि बस में सवार सभी यात्री सुरक्षित बच गए और किसी को गंभीर चोट नहीं आई। स्थानीय लोगों ने तत्काल मौके पर पहुंचकर यात्रियों को बाहर निकाला। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
