संतकबीर नगर- धनघटा। मिक्सर मशीन की चपेट में आने से 52 वर्षीय मजदूर की मौत।
धनघटा, सन्तकबीर नगर ।
धनघटा थाना क्षेत्र के बछईपुर गाँव निवासी 52 वर्षीय मजदूर की गुरुवार को मिक्सर मशीन की चपेट में आने से मौत हो गयी। वह मिक्सर मशीन पर बैठकर अन्य मजदूरों के साथ छत की ढलाई करने जा रहा था। रास्ते में अचानक गिरने से मजदूर मिक्सर मशीन की चपेट में आ गया। उसे गंभीर अवस्था मे सीएचसी हैंसर में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार 52 वर्षीय झिनक प्रसाद पुत्र शिवनाथ मजदूरी करके अपने परिवार का खर्च चलाता था। बृहस्पतिवार को सुबह लगभग आठ बजे अपने घर बछईपुर से अन्य मजदूरों के साथ मिक्सर मशीन पर बैठ कर छत की ढलाई करने जा रहा था। जैसे ही मिक्सर मशीन बछईपुर पौली मार्ग पर स्थित सुहाना हॉस्पिटल के सामने पहुँची तभी झिनक अचनाक मशीन के नीचे गिर गया। सूचना पर पहुँचे परिजनों ने एम्बुलेंस द्वारा सीएचसी हैंसर ले गये जहाँ डाक्टरों ने झिनक को मृत घोषित कर दिया। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया इस घटना से स्वजनो में कोहराम मचा गया।
घर पर मौजूद पत्नी सोहरत्ती की दुनिया उजड़ गयी। बेटी कुमारी मनीषा बेटे कपुर चन्द्र, रवि चन्द्र व अंगद का रोरोकर बुरा हाल था। मौत की खबर से गांव में मातम पसर गया।
