संतकबीर नगर- संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का पंखे से लटका मिला शव।
Oplus_131072
जूस विक्रेता का संदिग्ध परिस्थितियों में पंखे से लटका मिला शव, पत्नी से हुई थी कहासुनी, खलीलाबाद के अंसार टोला का मामला।
ब्यूरो रिपोर्ट- के0 पी0 मौर्य
संतकबीर नगर-
कोतवाली खलीलाबाद अंतर्गत एक जूस विक्रेता युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में घर में मिला है। सोमवार देर रात खलीलाबाद के अंसार टोला मोहल्ला स्थित अपने घर के दूसरे मंजिल के कमरे में युवक पंखे से लटका पाया गया। परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक की पहचान 25 वर्षीय सूरज चौरसिया पुत्र शिवलाल चौरसिया के रूप में हुई है। वह गन्ने का जूस बेचने का काम करता था। सूरज अपने परिवार का इकलौता कमाने वाला सदस्य था।
परिजनों के अनुसार सोमवार रात करीब नौ बजे सूरज दुकान से घर लौटा था, घर लौटने के बाद अपनी पत्नी से किसी बात को लेकर मामूली कहासुनी हुई थी। इसके बाद सूरज अपने कमरे में चला गया। रात करीब साढ़े दस बजे जब पत्नी शीतल कमरे में सोने गई, तो उसने सूरज को पंखे से फंदे के सहारे लटका देखा। शीतल के शोर मचाने पर परिवार के अन्य सदस्य मौके पर पहुंचे और किसी तरह सूरज को नीचे उतारा।
परिवार द्वारा आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया।
पुलिस द्वारा शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी।
