ट्रक ने ट्राली को पीछे से मारी टक्कर, ट्रक- ट्राली दोनों पलटी ,1 की मौत, 5 घायल।
ब्यूरो रिपोर्ट- के0 पी0 मौर्य
संतकबीर नगर-
आज दिनांक 10 मई 2026 को नेशनल हाईवे पर मड़्या ओवर ब्रिज चौराहे के पास बस्ती की तरफ से आने वाली टैक्टर ट्राली को पीछे से ट्रक ने मारी टक्कर, दोनो पल्टी ,1 की मौत ,5 घायल।
आपको बताते चले की जनपद संतकबीर नगर अंतर्गत नेशनल हाईवे पर मड़या अण्डर पास के पास खलीलाबाद आने वाले साईड पर एक टाली ट्रैक्टर जो पाईप लादकर खलीलाबाद की तरफ आ रही थी, तभी पीछे सें प्लाई लदा भारी ट्रक जिसका नंबर BR 06 GD 5679 नें ट्राली ट्रैक्टर कों टक्कर मार दिया जिससे दोनो घटना स्थल पर ही पलट गया जिससे ट्राली ट्रैक्टर पर सवार 18 वर्षीय नीरज पुत्र रमेश सीतापुर निवासी की घटनास्थल पर ही मौत हों गयी बाकी मौके पर 05 लोग घायल हो गये ।
घटना स्तर पर पहुंची पुलिस ने तत्काल एंबुलेंस की मदद से नीरज के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेजा गया तथा घायलो का जिला चिकित्सालय में इलाज चल रहा है
