दबंगों द्वारा जबरन जमीन पर कब्जा करने को लेकर पीड़ित ने डीएम से लगाई न्याय की गुहार।
तहसील दिवस और थाना दिवस में प्रार्थना पत्र देने के बाद नहीं मिला पीड़ित को न्याय।
ब्यूरो रिपोर्ट- के0 पी0 मौर्य
संतकबीर नगर –
जनपद अंतर्गत दबंगों द्वारा जबरन जमीन पर कब्जा कर लेने के संदर्भ में पीड़ित ने जिलाधिकारी से लगाई न्याय की गुहार। आपको बताते चलें कि प्रार्थी लाल बहादुर पुत्र राम हजूर ग्राम बेलवनिया तहसील खलीलाबाद जनपद संत कबीर नगर का निवासी है।
ग्राम बेलवनिया की आराजी सं0 22मि0/01540 हे0 के 1/6 भग एव आराजी स० 220/0.0630 हे0 के 1/4 भाग के भूमिधर प्रार्थी के पिता रामहजूर पुत्र रामफेर है पिता रामहजूर को लकवा मार जाने के कारण खेती गृहस्थी का कार्य प्रार्थी ही देखता है।
बैजनाथ व विशाल विकास पुत्रगण रामआशीष रामनाथ पुत्र रामनरायन निवासीगण बेलवनिया मनबढ भू माफिया प्रार्पटी डीलर है कमजोर लोगो को सताकर कीमती जमीन हडपना तथा औने पौने दामो पर बेचना उसका व्यवसाय है तथा उसके उपर भू माफिया की कार्यवाही भी हो चूकी है इस समस्त के बावजूद भी उक्त बैजनाथ व विशाल विकास पुत्रगण रामआशीष रामनाथ पुत्र रामनरायन हम प्रार्थी की जमीन जिसका विवरण पूर्व में दिया गया है पर जबरन कब्जा कर चान गाड़ दिया है प्रार्थी को उसके ही जमीन पर कास्तकारी नहीं करने दे रहा है धमकी दे रहा कि यादि प्रार्थी अपने खेत के किनारें गया तो वह उसकी हत्या करवा देगा अथवा पुलिस के मद्द से फर्जी मुकदमा में फसा देगा प्रार्थी अपने भौमिक अधिकारो की रक्षा एंव विपक्षी से अपनी जमीन मुक्त कराने हेतु आप महोदय को यह प्रार्थना पत्र प्रस्तुत कर रहा हूँ।
