पुरानी रंजिश को लेकर दबंगो ने दो सगे भाइयों को पीट कर किया घायल ।
धनघटा – सन्तकबीर नगर ।
धनघटा थाना क्षेत्र के ग्राम खर्रा में शुक्रवार को दोपहर बाद दबंगो की पिटाई से दो सगे भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सीएचसी हैंसर बाजार में भर्ती कराया गया। पीड़ित ने आरोपियों के विरुद्ध तहरीर धनघटा पुलिस को सौंप दी है।
जानकारी के अनुसार ग्राम खर्रा निवासी रविंद्र और राकेश कुमार पुत्र घर परशुराम किसी जरूरी कार्य से लोहरैया जा रहे थे तभी रास्ते में पुरानी रंजिश को लेकर ग्राम भरतपुर निवासी संजय राय व आधा दर्जन से अधिक अज्ञात लोग लामबंद होकर दोनो सगे भाइयों पर हमला बोल दिया। घायल दोनों भाइयों को इलाज के लिए सीएचसी हैसर बाजार में भर्ती कराया गया। धनघटा थाने में दी गई में पीड़ित राजकुमार ने बताया कि वह शुक्रवार के दोपहर बाद बाइक से लोहरैया जा रहे थे तभी रास्ते में ग्राम भरतपुर निवासी संजय राय व आधा दर्जन से अधिक अज्ञात लोग लाठी डंडों से हमला बोल दिया। इस हमले में रविंद्र और राकेश कुमार घायल हो गए। कर दिया दोनों को सूचना पर पहुंचे परिजनों ने दोनों युवकों को सीएचसी हैसर में दाखिल कराया गया है जहां इलाज जारी है। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर खबर लिखे जाने तक मुकदमा दर्ज नही हो सका था।
इस संबंध में पूछे जाने पर प्रभारी निरीक्षक धनघटा दिलीप सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है।
