धनघटा विधायक गणेश चौहान की उपस्थिति में अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस का किया गया आयोजन।
मुख्यमंत्री द्वारा अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर “श्रमवीर गौरव समारोह 2026” का लाईव प्रसारण देखा गया।
संतकबीर नगर –
अन्तर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर मा0 मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी की गरिमामयी उपस्थिति में श्रमेव जयेत की भावना को जीवंत करते हुए श्रमवीर गौरव समारोह 2026″ का लाईव प्रसारण कलेक्ट्रेट सभागार, संतकबीरनगर में आयोजित किया गया। इस अवसर पर मा0 विधायक धनघटा गणेश चंद्र चौहान व मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी उपस्थित रहे।

उक्त समारोह में सम्मलिति जनपद संतकबीरनगर के सभी श्रमिक भाई-बहनों को माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के श्रमेव जयते से संबंधित विचारों को सुनने का अवसर प्राप्त हुआ।

उक्त समारोह में माननीय विधायक धनघटा गणेश चौहान द्वारा जनपद में निर्माण कार्यों में संलग्र सभी श्रमिक भाई-बहनों को श्रम विभाग के अन्तर्गत उ०प्र० भवन एवं अन्य सन्त्रिर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड में पंजीयन नवीनीकरण कराए जाने हेतु जागरूक किया गया तथा बी०ओ०सी० बोर्ड द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाए यथा कन्या विवाह सहायता योजना, मातृत्व शिशु एवं बातिका मदद योजना, मृत्यु एवं दिव्यांगता सहायता योजना इत्यादि के बारे में श्रमिक भाई बहनों को जानकारी प्रदान की गयी। साथ ही उ०प्र० असंगठित सामाक्षिक सुरक्षा बोर्ड के तहत ई-श्रम कार्ड, प्रधानमंत्री श्रमयोगी मानधन योजना एवं नेशनल पेंशन योजना-ट्रेडर्स आदि के सम्बन्ध में भी जानकारी प्रदान की गयी। माननीय विधायक द्वारा सभी श्रमिक भाई-बहनों को फूल-माला पहनाकर उनका सम्मान किया गया एवं इस अवसर पर सभी श्रमिक भाई-बहनों को मिष्ठान वितरित कर उनका उत्साहवर्धन भी किया गया।

अन्तर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर श्रमिक जन जागरूकता हेतु आयोजित संगोष्ठी का आयोजन भी किया गया जिसमें श्रमिकों के कल्याणार्थ विभिन्न श्रम अधिनियमों जैसे-वेतन भुगतान अधिनियम-1936, न्यूनतम वेतन अधिनियम-1948, उ०प्र० दुकान एवं वाणिज्य अधिष्ठान अधिनियम 1962 इत्यादि की भी जानकारी प्रदान की गयी।

“श्रमिक गौरव समारोह 2026” जनपद संतकबीर नगर के आयोजित कार्यक्रम में श्रवण अग्रहरी, जिला उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष, ताल बहादुर, जिलाध्यक्ष मनरेगा मजदूर संघ, उपायुक्त मनरेगा प्रभात द्विवेदी, श्रम प्रवर्तन अधिकारी मनोज कुमार एवं विभिन्न श्रम संगठनों के प्रतिनिधि एवं श्रमिक भाई-बहन उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में मुख्य विकास अधिकारी द्वारा माननीय विधायक धनघटा श्री गणेश चौहान का सम्मान करते हुए उनको कार्यक्रम में शामिल होने हेतु धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

