नीट परीक्षा-2026 के सम्बंध में एडीएम ने की अधिकारियों के साथ बैठक।

0

सुचितापूर्ण ढंग से सकुशल परीक्षा सम्पन्न कराये जाने के दिये गये निर्देश।

रिपोर्ट-  दिलशाद अहमद

बहराइच ।

राष्ट्रीय परीक्षा एजेन्सी, नई दिल्ली द्वारा आगामी 03 मई 2026 को आयोजित नीट परीक्षा-2026 को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी एवं सुचितापूर्ण ढंग से सकुशल सम्पन्न कराये जाने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट सभागार में ज़ोनल, सेक्टर एवं स्टैटिक मजिस्ट्रों तथा केन्द्र व्यवस्थापकों के साथ आयोजित बैठक के दौरान नोडल अधिकारी प्रशासन/अपर जिला मजिस्ट्रेट अमित कुमार ने सेक्टर मजिस्ट्रेटों को निर्देश दिया कि परीक्षा केन्दों का स्थलीय निरीक्षण कर विभिन्न व्यवस्थाओं का जायज़ा लेते हुए रिपोर्ट प्रस्तुत करें। एडीएम ने निर्देश दिया कि विद्यालयों के निरीक्षण के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, स्टाफ की उपलब्धता, परीक्षार्थियों के बैठने, प्रसाधन, पेयजल के साथ-साथ कक्ष-कक्षों में प्रकाश तथा सीसीटीवी कैमरों की क्रियाशीलता के बारे में अनिवार्य रूप से जानकारी प्राप्त की जाय।

नोडल अधिकारी श्री कुमार ने केन्द्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिया गया कि नीट परीक्षा-2026 हेतु राष्ट्रीय परीक्षा एजेन्सी, नई दिल्ली द्वारा जारी दिशा निर्देशों का भली प्रकार से अध्ययन कर शासन की मंशानुसार सकुशल परीक्षा सम्पन्न कराने के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण कर ली जाय। केन्द्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिया गया कि सभी परीक्षा कक्ष निरीक्षकों के साथ बैठक कर उन्हें परीक्षा संचालन के सम्बन्ध में दिशा निर्देशों की जानकारी प्रदान कर दी जाय। परीक्षा केंद्रों पर साफ-सफाई, विद्युत, पेयजल, प्रकाश एवं स्वच्छ शौचालय इत्यादि के बेहतर प्रबन्ध किये जायें। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर आयुष विक्रम सिंह, नामित ज़ोनल, सेक्टर एवं स्टैटिक मजिस्ट्रेट तथा परीक्षा केन्द्रों के केन्द्र व्यवस्थापक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Story

आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...