ब्रिटिश मौलाना शमसुलहुदा खान के अवैध मदरसे पर चला प्रशासन का बुलडोजर।
Oplus_131072
पूरा इलाका छावनी में तब्दील, चप्पे-चप्पे पर लगी प्रशासन, अलर्ट।
5 बुलडोजर द्वारा किया जा रहा है अवैध मदरसे के ध्वस्तीकरण का कार्य।

संतकबीर नगर-
जिले में आज जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ब्रिटिश नागरिकता प्राप्त मौलाना शमशुल होदा के मीट मंडी स्थित मदरसे पर बुलडोजर चलाकर उसे ध्वस्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। दुधारा थाना क्षेत्र के देवरिया लाल गांव का निवासी मौलाना शमशुल होदा लंबे समय से सुरक्षा एजेंसियों के रडार पर था। उस पर विदेशी फंडिंग के जरिए देश विरोधी गतिविधियों को बढ़ावा देने और पाकिस्तान के साथ संदिग्ध संबंध रखने के गंभीर आरोप हैं।
मामले की गंभीरता को देखते हुए एसआईटी और एसटीएफ सहित विभिन्न जांच एजेंसियों ने मौलाना के खिलाफ गहन तफ्तीश की थी, जिसमें अवैध गतिविधियों और संदिग्ध वित्तीय लेन-देन की पुष्टि होने के बाद मुकदमा दर्ज किया गया था
जांच एजेंसियों के अनुसार मौलाना शमशुल हुदा मदरसे की आड़ में अवैध नेटवर्क संचालित कर रहा था, वह आजमगढ़ में मुख्य रूप से मदरसे संचालित करने के साथ-साथ राज्य के कई अन्य हिस्सों में भी मदरसों का जाल फैलाए हुए था, जिनका उपयोग संदिग्ध गतिविधियों के लिए किए जाने का आरोप है। प्रशासन की इस कार्रवाई के दौरान मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा। मौलाना पर अवैध रूप से अर्जित संपत्ति और राष्ट्र विरोधी गतिविधि रखने के आरोप के मद्देनजर प्रशासन ने जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत यह कदम उठाया गया है। विदेशी नागरिकता लेकर भारत में संदिग्ध नेटवर्क चलाने और अवैध निर्माण करने के चलते मौलाना के इस ठिकाने को जमींदोज किया जा रहा है। इस कार्रवाई से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है और एजेंसियां अब मौलाना के अन्य करीबियों और सहयोगियों की कुंडली खंगालने में जुटी हैं।

