वार्षिकोत्सव में बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमो से बिखेरे जलवे ।

0

मेडल व प्रशस्ति पत्र पाकर बच्चों के खिले चेहरे।

40 होनहार बच्चों को दिये गये प्रशस्ति पत्र व मेडल।

यही बच्चें देश व समाज के भविष्य – संगीता।

मगहर – संत कबीर नगर।

विकासखंड खलीलाबाद क्षेत्र के ग्राम गड्सरपार स्थित एफएम पब्लिक स्कूल व अल्हाज मुंशीदार फातिमा किसान इन्टरकालेज में शुक्रवार की देर शाम प्रबंधक कफील खान के निर्देशन व प्रधानाचार्य मोहम्मद खालिद खान की अध्यक्षता में वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया।जिसमें होंहं बच्चों को सम्मानित करते हुये ट्राफियां दी गयीं।जिसको पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व चेयरमैन मगहर संगीता बर्मा व विशिष्ट अतिथि हाजी फिरोज अहमद,प्रतिष्ठित व्यवसायी विकास कुमार गुप्त के द्वारा द्वीप प्रज्ज्वलन व मां शरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित करने के बाद हुआ।कार्यक्रम का संचालन मास्टर बीरेंद्र,मोहम्मद अयूब ने बखूबी अंजाम दिया।

बतौर मुख्य अतिथि संगीता बर्मा ने बच्चों को मेडल देते हुये कहा कि यही बच्चे दमज व देश की धरोहर हैं।यह शिक्षा में जितने निपुद होंगे देश भी उतना ही मजबूत होगा।ऐसे में इनपर विशेष ध्यान देने की जरूरत है।विशिष्ट अतिथि हाजी फर्ज अहमद ने बच्चों को आशीर्वाद देते हुये कहा कि बच्चों की कला को देखते हुये ऐसा लगता है कि विद्यालय के शिक्षकों ने बच्चों पर काफी मेहनत की है।यहां का माहौल देखकर बहुत अच्छा लगा। जिलापंचायत सदस्य शैलेन्द्र यादव ने कहा कि इस विद्यालय से उनका शुरू से लगाव रहा है।यहां के बच्चे पढ़लिखकर अनेक महकमो में उच्च पदों पर आसीन होकर देश व समाज की सेवा कररहे हैं।उन्होंने शिक्षकों/शिक्षकों की सराहना करते हुये बच्चों को आशीर्वाद दिया। प्रतिष्ठित व्यवसायी विकास गुप्ता ने कहा कि बच्चों की प्रतिभा देखकर मन खुद होगया। बच्चों में अपार प्रतिभायें छुपी होती हैं। जिनको गुरु पहचानकर उन्हें निखारने के कार्य करते हैं।समाज सेवी पूर्व प्रधान धर्मचंद चौरसिया ने बच्चों को आशीर्वाद देते हुये कहा कि यह विद्यालय के शिक्षक/शिक्षिकायें बधाई के पात्र हैं।जो इनके उज्ज्वल भविष्य को संवारने में लगे हैं। बच्चों ने अकरधक रूप से जो सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया वह सराहनीय है।शिक्षा के साथ ही अन्य क्षेत्रों में भी विद्यालय प्रशासन ध्यान दे रहा है। प्रधानाचार्य मोहम्मद खालिद खान ने बताया कि वार्षिकोत्सव में कुल होनहार 40 बच्चों को प्रशस्ति पत्र व मेडल देकर सम्मानित किया गया। उन्होंने इसके लिये सभी शिक्षकों/शिक्षिकाओं की मेहनत की सराहना करते हुए बच्चों को आशीर्वाद दिया। प्रबंधक कफील खान ने बच्चों को आशीर्वाद देने के बाद सभी अतिथियों,अभिभावकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुये कहा कि इस क्षेत्र की जनता ने जो उन्हें सहयोग व आशीर्वाद दिया है।वह इसके जीवन भर ऋणी रहेंगे, साथ उन्होंने लोगों से विद्यालय को आगे बढ़ाने में सहयोग की अपील भी की।इससे पूर्व बच्चों के द्वारा नाटक,भाव नृत्य प्रस्तुत कर लिगों का मन मोह लिया।

इस मौके पर इंस्पेक्टर साइबर क्राइम इंस्पेक्टर जयप्रकाश चौबे,एसआई रामआसरे यादव,बिन्दा देवी,निधि मिश्रा,गुफराना खानम,शुभी,जूही,आराध्या,अब्दुल,आजाद, वलिजान, प्रभंजनाथ चौरसिया, सिकन्दर,सुधा,सौरभ राव,मोहम्मद अयूब,मनोज कुमार ,नाज खानम आदि शिक्षक/शिक्षिकाओं के अलावा राजेश बर्मा,पप्पू प्रधान,परवेज कौसर,राजेन्द्र चौधरी,अशफाक अहमद,ओबैदुन्नबी,सेराज अहमद,वसी अहमद,मनोज कुमार,गरीब बाबा,बबलू शाह आदि मौजूद रहे।

एफएम पुलिक स्कूल व अल्हाजमुंशीदार फातिमा किसान इन्टरकालेज गड्सरपार में मिशन शक्ति के अंतर्गत साइबर क्राइम इंस्पेक्टर जयप्रकाश चौबे व उनकी टीम के द्वारा साइबर अपराध से जुड़े तथ्यों को लोगों के बीच विस्तार से चर्चा की गयी।साथ ही लोगों को इस क्राइम से कैसे बचें इस बारे में भी विस्तारपूर्वक जानकारी दी।

इस मौके पर एसआई रामआसरे यादव,दीवान रवि श्रीवास्तव,गरिजेश गुप्ता,अरमान खान आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Story

आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...