जमीनी विवाद में दबंगो की पिटाई से चार घायल, दो की हालत गंभीर ।
धनघटा – सन्तकबीर नगर ।
धनघटा थाना क्षेत्र के ग्राम निहैला में मंगलवार की देर रात जमीनी रंजिश को लेकर दबंगो ने लाठी डंडे से हमला कर एक ही परिवार के चार लोगों को घायल कर दिया। सभी घायलो को सीएचसी हैंसर में भर्ती कराया गया। जहां दो घायलो की हालत नाजुक देख डॉक्टरों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
जानकारी के अनुसार मंगलवार की रात गांव निवासी ज्ञानदास व जग्गी के बीच जमीन के बंटवारे को लेकर कहा सुनी होने लगी। इसी बीच जग्गी व अन्य लोग लाठी डंडे से ज्ञानदास के परिवार पर हमला कर दिया। इस हमले में ज्ञानदास पुत्र बलिकरन, कमला पत्नी ज्ञानदास, राजनाथ पुत्र बलिकरन, गोविंद पुत्र राजनाथ घायल हो गए। मारपीट के बाद दबंग जान माल की धमकी देते हुए फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलो को सीएचसी हैंसर में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने ज्ञानदास व उनकी पत्नी कमला की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल के लिये रेफर कर दिया। घटना के बाद गांव में तनाव की स्थित बनी हुई है। प्रभारी निरीक्षक दिलीप सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है।
