शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के मामले में एक गिरफ्तार ।
संत कबीर नगर-
जनपद में मिशन शक्ति 5.0 अभियान के अन्तर्गत महिलाओं पर अपराधों के रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत मु0अ0स0 284/2026 धारा 69,115(2),352,351(3) बीएनएस थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद संतकबीर नगर के मामले में वांछित अभियुक्त राहुल पुत्र लालजी निवासी जैती थाना बेलघाट जनपद गोरखपुर को आज दिनाँक 22.04.2026 को कांटे चौराहा के पास से गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया गया ।
आपको बताते चले कि दिनांक 17.04.2026 को थाना कोतवाली खलीलाबाद पर पीड़िता के साथ उक्त अभियुक्त द्वारा शादी का झांसा देकर दुष्कर्म व मारपीट करने के सम्बन्ध में प्राप्त प्रार्थना पत्र देकर मुकदमा पंजीकृत कराया गया था ।
थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस द्वारा साक्ष्य संकलन के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में महिला अपराध की संवेदनशीलता को देखते हुए त्वरित कार्यवाही कर उक्त अभियुक्त को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया ।
गिरफ्तार करने वाले पुलिस बल का विवरण-
अपराध निरीक्षक राकेश कुमार सिंह, हे0का0 अरविन्द कुमर यादव ।
