बहराइच- रिसिया के पेट्रोल पंप पर लगी भारी भीड़, डीजल पेट्रोल के लिए जूझ रहे किसान।
रिपोर्ट – दिलशाद अहमद
रिसिया – बहराइच।
बहराइच जिले के रिसिया क्षेत्र में पिछले तीन दिनों से डीजल की किल्लत अभी खत्म भी नही हुई थी की अब पेट्रोल की किल्लत शुरू हो गई है। रिसिया कस्बा स्थित मे पाच पेट्रोल पंप संचालित हो रहे जिसमे बृहस्पतिवार को इटकौरी स्थित इंडियन आयल पेट्रोल पंप ही पेट्रोल उपलब्ध था इसकी जानकारी होते वाहन स्वामियों ने पेट्रोल भरवाने के लिये सुबह से कतार लगा लिया। आलम यह बन गया की लोग पेट्रोल को लेकर आपस मे व पंप कर्मियों से नोकझोंक करने लगे। इस दौरान पेट्रोल पंप पर अफरा तफरी का माहौल बन गया। वही सोखा गांव, रविदास नगर व मछली मंडी चौराहा स्थित पेट्रोल पंप पर तेल न होने के चलते सन्नाटा पसरा रहा।

वहीं कस्बे से 4 किलोमीटर दूर नरसिंडीहा पेट्रोल पंप पर भी डीजल नदारद रही वही पेट्रोल लेने के लिये वाहनों की कतारे लगी रही। इस बीच इटकौरी पेट्रोल पंप पर बढ़ती भीड़ की सूचना पर कस्बा चौकी प्रभारी ने हेडकांस्टेबल प्रभाकर राज सिंह व शुभम वर्मा को मौके पर भेज कर पेट्रोल पंप लगी भीड़ को नियंत्रित किया। क्षेत्र मे लगातार पीआरवी भी सभी पेट्रोल पंप पर नजर बनाये हुए है। वही डीजल न मिलने पर किसान जिलेदार, पीतांबर वर्मा, विनोद यादव, राम प्रकाश, कोइली व फिरोज खान ने बताया की गेंहू की फसल कटी पड़ी है डीजल न मिलने के कारण मड़ाई नही हो पा रही और खेत की सिंचाई भी बाधित हो रही है। इस संबंध मे कस्बा चौकी प्रभारी ने बताया की पुलिस पूरी तरह से मुस्तैद है और पेट्रो पंप पर नजर बनाये रखे।
