अम्बेडकर के विचार शिक्षित और संगठित होने पर मिलेगी सफलता – तनवीर ।
मगहर – संत कबीर नगर।
भारतीय संविधान के रचयिता भारत रत्न बाबा साहेब अम्बेडकर के शिक्षित बनो, संगठित हो तभी अपने को पाने में सफलता प्राप्त हो सकती है। डॉ. अम्बेडकर दलित,शोषितों को संगठित करने के लिए संघर्ष करते रहे। जनसंपर्क कार्यालय मगहर में समाजवादी पार्टी द्वारा आयोजित अम्बेडकर की 135वीं जयंती कार्यक्रम को अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ जिला उपाध्यक्ष तनवीर अहमद ने संबोधित करते उक्त विचार व्यक्त किया।
उन्होंने कहा कि डा अम्बेडकर हमेशा अन्याय और शोषण का विरोध किया था।सभी लोगों से अपने बच्चों को शिक्षित बनाने के लिए प्रेरित किया।जब पढ़े लिखे रहेंगे तभी अपने हक और अधिकार को समझ सकेंगे।इसी क्रम में आजाद समाज पार्टी के नसीम अहमद ने कहा कि डा अम्बेडकर को सच्ची श्रद्धांजलि तभी हो सकती है जब हम सभी संगठित हो अपनी बातों को किसी के सामने सलीके से रख सकते हैं।इस मौके पूर्व सभासद अबरार अहमद,बदरुद्दीन अंसारी,श्रवण कुमार,कमालुद्दीन अंसारी, नन्द किशोर,अकमल अंसारी, श्याम सुंदर,अब्दुल मजीद,राकेश कुमार,मो सईद अंसारी,द्वारिका प्रसाद,मो इरफान अंसारी के साथ ही भारी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं।
