भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश महासचिव ने किया वरिष्ठ पत्रकार रवि चंद्र निषाद (ब्यूरो चीफ- गोरखपुर) से मुलाकात।
आपरेशन के बाद घर पर पहुंचे रवि जी का जाना कुशल क्षेम।
गोरखपुर -
गोरखपुर जिले के सहजनवां ब्लाक अंतर्गत हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के ग्राम सभा आशापार में आज दिनांक 14 अप्रैल दिन मंगलवार को भारतीय किसान यूनियन राष्ट्रीयता वादी के प्रदेश महासचिव संत राज यादव ने आपरेशन के बाद घर वापसी पर
“आज का भारत लाइव” वेब पोर्टल व न्यूज चैनल के गोरखपुर जिले के ब्यूरो चीफ व वरिष्ठ पत्रकार रवि निषाद के घर पहुंचकर उनका कुशल क्षेम लिया तथा हर प्रकार के सहयोग का आश्वासन भी दिया।
आपको बता दें कि “आज का भारत लाइव” वेब पोर्टल व न्यूज चैनल के गोरखपुर जिले के ब्यूरो चीफ रवि चंद्र निषाद काफी समय से बीमारी चल रहे थे तथा PGI लखनऊ से अपेन्डिक्स का आपरेशन कराकर सकुशल घर वापस आए, बीमारी व ऑपरेशन से सकुशल घर वापसी पर गोरखपुर जिले के सभी पत्रकार बंधुओं व शुभ चिंतकों का मिलने व कुशल क्षेम जानने का घर पर तांता लगा हुआ है।
इस दौरान कुशल क्षेम जानने पहुंचे भारतीय किसान यूनियन राष्ट्रीयता वादी के प्रदेश महासचिव संत राज यादव के साथ वरिष्ठ पत्रकार बेचन शर्मा भी मौजूद रहे। संत राज यादव ने रवि चंद्र निषाद के स्वास्थ्य और परिवार की स्थिति के बारे में जानकारी ली और हर संभव सहायता का आश्वासन दिया।
संत राज यादव ने कहा कि किसान यूनियन हमेशा किसानों और उनके परिवारों के साथ खड़ी है। उन्होंने रवि चंद्र निषाद के परिवार को भरोसा दिलाया कि उनकी समस्याओं को प्राथमिकता से हल किया जाएगा। इस मुलाकात के दौरान ग्रामीणों ने भी संत राज यादव से अपनी समस्याएं साझा कीं, जिन पर उन्होंने ध्यान देने का आश्वासन दिया।
