13 किलो 450 ग्राम गांजे को प्रशासन ने किया नष्ट।
13 किलो 450 ग्राम गांजे को प्रशासन ने किया नष्ट।
संतकबीर नगर-
मादक पदार्थों के निस्तारण एवं विनष्टीकरण हेतु चलाये जा रहे आपरेशन दहन के अन्तर्गत, अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी धनघटा अभयनाथ मिश्र के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष महुली दुर्गेश कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में महुली थाना के मालखाना में लम्बे समय से कुल 9 अभियोग से सम्बन्धित जमा 13 किलो 450 ग्राम गाँजा को मा0 न्यायालय के आदेश के अनुपालन में MPCC (मेडिकल पॉल्यूशन कंट्रोल कमिटी) औद्योगिक क्षेत्र खलीलाबाद में इंसीनरेटर के माध्यम से नियमानुसार वीडियोग्राफी तथा फोटोग्राफी कराते हुए नष्ट कराया गया ।
