थाना मेंहदावल में आयोजित थाना समाधान दिवस पर जिलाधिकारी ने सुनी जनता की समस्याएं।
संतकबीर नगर-
आज दिनांक 11 अप्रैल 2026 को जिलाधिकारी संतकबीरनगर आलोक कुमार द्वारा थाना समाधान दिवस पर से थाना मेहादावल पर पहुंचकर पुलिस एवं राजस्व विभाग के अधिकारियों की उपस्थिति में थाना समाधान दिवस पर फरियादियों से उनकी समस्याओं को मौके पर सुना गया तथा वहां मौजूद संबंधित राजस्व और पुलिस विभाग के अधिकारियों को मौके पर जाकर शिकायतों का शत प्रतिशत गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिए। राजस्व और पुलिस विभाग से सम्बन्धित शिकायतों का निस्तारण आपसी सामंजस्य से सुनिश्चित किया जाये, इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। इस अवसर पर राजस्व व पुलिस के अन्य अधिकारी / कर्मचारीगण मौजूद रहे । इस दौरान थानाध्यक्ष मेहदावल श्री सुरेन्द्र सिंह सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजुद रहे।
