थाना कोतवाली खलीलाबाद पर आयोजित हुआ थाना समाधान दिवस ।
सुनी गयी जनता की समस्याएं, सम्बन्धित को दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश।
संतकबीर नगर-
आज दिनाँक 11 अप्रैल 2026 को पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह व उपजिलाधिकारी खलीलाबाद द्वारा थाना कोतवाली खलीलाबाद पर आयोजित थाना आयोजित समाधान दिवस पर फरियादियों की समस्याओं को सुना गया । फरियादियों की शिकायतों को गम्भीरता से सुनते हुए गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध समाधान करने के लिए सम्बन्धित को निर्देश दिया गया । थाना समाधान दिवस की शिकायतों को सुनते हुए अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि थाना समाधान दिवस में आये लोगों की शिकायतों को गम्भीरता से सुना जाए तथा स्थलीय निरीक्षण करके समस्या का निस्तारण सुनिश्चित किया जाए ।
थाना समाधान दिवस पर अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस कर्मियों को निर्देशित किया गया कि थाना समाधान दिवस में प्राप्त शिकायती प्रार्थना पत्रों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण जल्द से जल्द किया जाना चाहिए तथा जिन प्रार्थना पत्रों का निस्तारण उच्चाधिकारी स्तर से किया जाना है उन पर रिपोर्ट लगाकर सम्बंधित अधिकारी को प्रेषित करें जिससे समय से उचित निस्तारण कराया जा सके।
इस दौरान प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली खलीलाबाद जयप्रकाश दूबे सहित अन्य अधिकारी / कर्मचारीगण मौजूद रहे ।
