ट्रैक्टर रोकने के विवाद में आधा दर्जन मजदूरों को ग्रामीणों ने मारपीट कर किया घायल।
ब्यूरो रिपोर्ट- के0 पी0 मौर्य।
संतकबीर नगर-
आज दिनांक 11 अप्रैल 2026 को दरुआ जपती गांव ईट के भट्ठे से आ रही ट्रैक्टर रोकने की विवाद में मजदूरों पर हमला आधा दर्जन मजदूर घायल।
आपको बताते चलें कि खलीलाबाद कोतवाली थाना क्षेत्र के दरूवाजपति गांव स्थित भट्टे पर काम कर रहे हैं मजदूरों पर ग्रामीणों ने जमकर हमला कर दिया।
शनिवार दोपहर 12:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार मजदूर ट्रैक्टर ट्राली कर जा रहे थे तभी सामने से आ रही दूसरी टाली को रोकने को लेकर विवाद हो गया देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि ग्रामीणों ने मजदूरों की लाठी डंडों से पिटाई शुरू कर दी।
इस दौरान मजदूर जान बचाने की गुहार लगाते रहे लेकिन हमलावर नहीं माने मारपीट में करीब एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए खलीलाबाद जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां घायलों का इलाज चल रहा है पीड़ितों आरोपियों के खिलाफ कोतवाली में कार्रवाई की मांग की है।
खबर लिखे जाने तक पुलिस द्वारा कोई उचित कार्रवाई नहीं की गई।
