तथागत गौतम बुद्ध पर अभद्र टिप्पणी करने वाले पर सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग, SP को सौंपा प्रार्थना पत्र।
ब्यूरो रिपोर्ट- के0 पी0 मौर्य।
संतकबीर नगर-
दिनांक 9 अप्रैल 2026 को जनपद गोंडा निवासी यूपीएससी की तैयारी करने वाला इतिहास के अध्यापक द्वारा तथागत गौतम बुद्ध के ऊपर अभद्र टिप्पणी करने के विरोध में आज जनपद संत कबीर नगर में उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने को लेकर मौर्य समाज के लोगों द्वारा पुलिस अधीक्षक को दिया गया प्रार्थना पत्र।
आपको बताते चले की सोशल मीडिया के माध्यम से वायरल एक वीडियो में अवध ओझा जो की ग्राम ओझा पुरवा गुलहरिया थाना वजीरगंज जनपद गोंडा निवासी जो दिल्ली के कॉलेज में एक इतिहास शिक्षक के रूप में कार्यरत है और वह यूपीएससी की तैयारी भी करवाता है उसके द्वारा महात्मा गौतम बुद्ध के संबंध में अत्यंत आपत्तिजनक अभद्र तथा अशोभनीय टिप्पणी की गई है उसने तथागत गौतम बुद्ध जैसे महान संत एवं विश्व विख्यात महान विश्व गुरु के बारे में अय्याश जैसे शब्दों का प्रयोग किया है जो न केवल करोड़ों लोगों की आस्था पर सीधा आघात है बल्कि समाज में गहरा आक्रोश उत्पन्न करने वाला कृत्य है।
तथागत गौतम बुद्ध जैसे महान संत जिनको विश्व के 46 देश अपना आराध्य मानते हैं उनके ऊपर इस तरह का आपत्तिजनक अभद्र टिप्पणी करना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण एवं निंदनीय कृत है ऐसा कार्य केवल एक नीच इंसान ही कर सकता है।
अवध ओझा जैसे तुच्छ इंसान द्वारा अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण तथा निंदनीय कृत है एक शिक्षित व्यक्ति होकर जो युवाओं को शिक्षा देता है स्वयं इस प्रकार का निम्न स्तरीय एवं गैर जिम्मेदारा आना भाषा का प्रयोग कर रहा है ऐसे लोगों के द्वारा समाज में गलत संदेश जा रहा है तथा लोगों की भावनाएं आहत हो रही है।
ऐसे इंसान के ऊपर कड़ी से कड़ी कार्रवाई होना चाहिए।
इसी क्रम में जनपद संत कबीर नगर के मौर्य समाज के लोगों के द्वारा अवध ओझा के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने हेतु संत कबीर नगर पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाया गया।
प्रार्थना पत्र देते समय दिलीप कुमार मौर्य, भंते दीपांकर, राम भरत मौर्य, शिवम मौर्य, रघुनाथ मौर्य, मोनू मौर्य, सुरेश मौर्य, सतीश मौर्य, राजेश मौर्य, उमेश मौर्य, शाक्य मंगल मौर्य, आनंद गौतम, उदय राज विद्यार्थी, बृजेश कुमार निषाद, आदि लोगों के साथ दर्जनों वरिष्ठ नागरिक मौजूद रहे।
