कलक्ट्रेट पर अधिवक्ताओं का होगा धरना प्रदर्शन।
धनघटा – संतकबीर नगर ।
धनघटा तहसील परिसर में ट्रेजरी कार्यालय के भवन में रजिस्ट्री कार्यालय शिफ्ट करने की मांग को लेकर बार एसोसिएशन धनघटा के पदाधिकारी व अधिवक्ता शुक्रवार को कलक्ट्रेट पर धरना देंगे। इस बात की जानकारी देते हुए बार एसोसिएशन धनघटा के पूर्व तहसील अध्यक्ष लाल शरण सिंह ने बताया कि धरने में सिविल बार जनपद बार के अधिवक्ता धरने में सहयोग करेंगे। उन्होंने धनघटा तहसील के सभी अधिवक्ताओं को धरने में पहुंचने का आह्वान किया।
