मोटरसाइकिल व पिकअप की भिड़ंत, 2 की मौत ।
मोटरसाइकिल व पिकअप की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत, 2 की मौत।
महिला व मासूम हुए गंभीर रूप से घायल।
ब्यूरो रिपोर्ट- के0 पी0 मौर्य
संतकबीर नगर-
आज दिनांक 08 अप्रैल 2026 को मेहदावल तहसील अंतर्गत बखिरा थाना क्षेत्र के कुसुरु खुर्द बीएम सिटी मुख्य मार्ग पर आज अपराह्न में दर्दनाक सड़क हादसा हो गया।
नंदौर की तरफ से बस्ती जा रही बाइक और बस्ती से नंदौर की ओर आ रही तेज रफ्तार पिकअप की आमने-सामने भिड़ंत हो गई।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में आरती पुत्री ध्रुपचंद व रंजीत की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि निर्मला पुत्री ध्रुपचंद को गंभीर चोटें आई हैं ! और उनका पैर टूट गया बताया जा रहा है।
वहीं 2 साल की मासूम बच्ची भी हादसे में घायल हो गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और क्षेत्र में कोहराम छा गया। सूचना मिलने पर पहुंची बखिरा पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी बताया जा रहा है कि मृतक व घायल बस्ती जनपद के निवासी हैं। हादसे के बाद पिकअप चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने एम्बुलेंस की सहायता से घायलों को उपचार के लिए सीएचसी सेमरियावां भेजा।
जबकि मृतकों के शव को पोस्टमार्टम हेतु मोर्चरी हाउस खलीलाबाद भेज दिया गया।
