समीक्षा अधिकारी के पद पर चयन, लगा बधाइयों का तांता।
संतकबीर नगर-
क्षेत्र के हैसर बाजार निवासी संदीप कुमार अग्रहरि के समीक्षा अधिकारी पद पर चयन होने के बाद उनके सहपाठी बुधवार को उनके हैंसर बाजार स्थित आवास पर पहुंच कर बधाई दिया।
आवास पर पहुंचे साथियों ने कहा कि जिस तरह कड़ी मेहनत करके संदीप ने सफलता हासिल की है। उसी तरह की मेहनत करने की जरूरत हमको भी है। साथियों ने कहा कि संदीप युवा वर्ग के लिए एक प्रेरणा स्रोत हैं। उन्होंने कम संसाधन में अच्छी सफलता हासिल किया है। जिसका जितना भी प्रशंसा किया जाए वह कम है। बधाई देने वालों में सुधीर कुमार, स्नेह लता, रंजना, देवेंद्र, प्रदीप कुमार, महेश्वर आदि लोगों का नाम शामिल है।
