जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर शिक्षकों ने दिया धरना ।
सन्तकबीर नगर।
जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा कर्मयोगी पोर्टल पर सौ प्रतिशत कार्य पूरा न होने पर वेतन ट्रेजरी नहीं भेजे जाने के फरमान के विरोध में बुधवार को शिक्षकों ने जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर धरना दिया। संगठन के जिलाध्यक्ष महेश राम, जिला मंत्री गिरिजानन्द यादव एवं कोषाध्यक्ष पुनीत त्रिपाठी के नेतृत्त्व में चले धरने में जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा जारी निर्देश को वापस लेने की मांग की गई।
इस दौरान शिक्षक जितेंद्र कुमार,शिवानंद पांडेय, मूलचंद, विपिन वर्मा, शिवजीत कुशवाहा, सुनील कुमार, कलीमुल्ला, शोएब अहमद सिद्दीकी ,प्रधानाचार्य विनोद चौरसिया उपस्थित रहे।
