SP के निर्देशन में CO ने किया अग्निशमन केंद्र इंडस्ट्रियल एरिया खलीलाबाद का औचक निरीक्षण।
संतकबीर नगर-
आज जनपद अंतर्गत पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी अग्निशमन प्रियम राजशेखर पाण्डेय द्वारा आज अग्निशमन केंद्र, इंडस्ट्रियल एरिया खलीलाबाद का औचक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान अभिलेखों एवं विभिन्न रजिस्टरों की गहनता से जांच की गई साथ ही अग्निशमन यंत्रों का भी निरीक्षण कर उनकी कार्यशीलता एवं रख-रखाव की स्थिति का अवलोकन किया गया।

क्षेत्राधिकारीद्वारा यंत्रों एवं रजिस्टरों के समुचित रख-रखाव हेतु संबंधित कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए तथा वर्तमान समय की परिस्थितियों को दृष्टिगत रखते हुए सदैव सतर्क एवं मुस्तैद रहने के लिए निर्देशित किया गया। उन्होंने कहा कि किसी भी आपात स्थिति से निपटने हेतु सभी उपकरणों का पूर्ण रूप से क्रियाशील रहना एवं अभिलेखों का अद्यतन रहना अत्यंत आवश्यक है। निरीक्षण के दौरान समस्त स्टाफ को अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूर्ण तत्परता एवं अनुशासन के साथ करने हेतु प्रेरित किया गया।
