स्मार्ट मीटर को लेकर सपा कार्यकर्ताओं ने DM को सौंपा ज्ञापन।
ब्यूरो रिपोर्ट- के0 पी0 मौर्य
संतकबीर नगर –
आज दिनांक 7 अप्रैल 2026 को स्मार्ट मीटर को हटाने को लेकर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी को दिया ज्ञापन।
आपको बताते चले की जनपद संत कबीर नगर में स्मार्ट मीटर लगने से जनता को हो रही समस्याओं को लेकर आज समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष अब्दुल कलाम के अध्यक्षता में आज जिलाधिकारी कार्यालय पर सैकड़ो की संख्या में समाजवादी कार्यकर्ता जिला अधिकारी को ज्ञापन देते हुए अवगत कराया गया कि जनपद संत कबीर नगर तत्काल स्मार्ट मीटर हटाया जाए तथा वही पुराना पारंपरिक मीटर लगाया जाए जिससे कि आम जनता की समस्याएं दूर हो सके। समाजवादी कार्यकर्ताओ ने जिलाधिकारी आलोक कुमार को अवगत कराते हुए बताया कि जब से स्मार्ट मीटर लगा है तब से जनता की बिजली का बिल चार से पांच गुना बढ़कर आ रहा है।
बिजली का बिल प्रीपेड से बहुत बड़ी समस्याएं आ रही है रात हो या दिन कभी भी लाईट कट जा रही है जिसको पुनः चालू करने के लिए 1 हजार रुपए व 1 रुपए हजार एडवांस जमा करना पड़ता है। बिजली विभाग की यह पहल पूर्णता गलत है जो आम जनमानस के लिए बहुत गलत बात है।
सपा कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी आलोक कुमार से कहा कि अगर एक सप्ताह के भीतर जनपद के समस्त स्मार्ट मीटर हटाकर पुराने पारंपरिक मीटर ना लगाए गए तो हमारी समाजवादी पार्टी एक बृहद आंदोलन करने को हम बाध्य होंगे।
जिलाधिकारी आलोक कुमार द्वारा समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं को स्मार्ट मीटर हटाने को लेकर आश्वासन दिया गया, उन्होंने कहा कि हम इस पर उचित कार्रवाई करेंगे।
