सुभासपा पार्टी द्वारा भव्य सामाजिक समरसता महारैली का अब्दुल अजीम ने किया आगाज।
ब्यूरो रिपोर्ट- के0 पी0 मौर्य
संतकबीर नगर –
आज दिनांक 07 अप्रैल को सुभासपा पार्टी के प्रदेश सचिव अब्दुल अजीम द्वारा एक प्रेस वार्ता के दौरान मीडिया को बताया कि आगामी 10 मई 2026 को पार्टी के बैनर तले संतकबीर नगर के खलीलाबाद तहसील अंतर्गत जूनियर हाईस्कूल के मैदान से सु0 भा0 स0 पा0 पार्टी के बैनर तले सामाजिक समरसता महारैली का आयोजन बहुत बृहद रूप से किया जाएगा।
इस महा रैली का मुख्य उद्देश्य पार्टी को और मजबूत बनाना तथा अपने जो लोग रास्ते से भटक कर ऐसे लोगों के पास जा पहुंचे है जहां उनका कोई मान सम्मान नहीं है, ऐसे लोगों को अपनी पार्टी में जोड़कर सम्मान दिलाना है इस प्रेस वार्ता के दौरान जिला अध्यक्ष उमेश चंद्र राजभर, जिला प्रमुख महासचिव शेषनाथ राजभर, जिला संगठन मंत्री गंगासागर कसौधन आदि लोग मौजूद रहे।
