संविधान सप्ताह पर काव्य गोष्ठी एवं सम्मान समारोह भव्य रूप से संपन्न।

0

गोरखपुर –

संविधान सप्ताह के शुभ अवसर पर ग्लोरियस एजुकेशनल वेलफेयर सोसाइटी के तत्वाधान में काव्य गोष्ठी एवं सम्मान समारोह का आयोजन ग्लोरियस क्लासेस, जंगल धूसड़ परिसर में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की वंदना से हुआ, जिसे कवित्री आशिया गोरखपुरी ने अपनी मधुर आवाज में प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रसिद्ध कवि एवं भजन लेखक प्रमोद चोखानी ने की, जबकि संचालन मिन्नत गोरखपुरी ने अपने शायराना अंदाज में करते हुए पूरे माहौल को जीवंत बनाए रखा। उनके संचालन ने उपस्थित श्रोताओं को अंत तक बांधे रखा।

इस अवसर पर संस्था के सचिव विकास कुमार शर्मा, मंडल अध्यक्ष अखिलेश सिंह, पदाधिकारी आदर्श शर्मा, अश्वनी पटेल, यशपाल सिंह, सूरज रावत , पंकज , सन्नी , अनूप , गीतांजलि, नेहा , संजना सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। वहीं विशिष्ट अतिथि पत्रकार जगत से वरिष्ठ पत्रकार संजय श्रीवास्तव, सुनील मणि त्रिपाठी, नेहाल सिंह, जय सिंह , समाज सेवी बैजनाथ विश्वकर्मा, शाहीना एवं क्रांति सिंह की गरिमामयी उपस्थिति रही।

काव्य गोष्ठी में मिन्नत गोरखपुरी, गौतम गोरखपुरी एवं आशिया गोरखपुरी , प्रतिभा गुप्ता बड़हलगंज, सहित अन्य कवियों ने अपनी-अपनी गजल, कविता एवं शायरी प्रस्तुत कर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। पूरे कार्यक्रम के दौरान साहित्यिक वातावरण बना रहा और श्रोताओं ने तालियों की गड़गड़ाहट से कवियों का उत्साहवर्धन किया।

कार्यक्रम के दौरान कवियों एवं शायरों ने अपनी कविता, ग़ज़ल और शायरी के माध्यम से संविधान के विभिन्न पहलुओं को बड़े ही प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। किसी ने पंक्तियों में समानता और न्याय की बात रखी, तो किसी ने अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को स्वर दिया।

कवियों ने अपने शब्दों के माध्यम से मौलिक अधिकारों, कर्तव्यों एवं सामाजिक न्याय जैसे महत्वपूर्ण विषयों को उठाते हुए उपस्थित जनसमूह को संविधान के प्रति जागरूक किया। शायराना अंदाज में प्रस्तुत विचारों ने यह संदेश दिया कि संविधान केवल एक पुस्तक नहीं, बल्कि देश के हर नागरिक के अधिकार और सम्मान की आधारशिला है।

संस्था के सचिव विकास कुमार शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि संस्था का मुख्य उद्देश्य है कि कोई भी व्यक्ति शिक्षा से वंचित न रहे और हर प्रतिभा को उचित मंच मिले। उन्होंने बताया कि संस्था लगातार शिक्षा और प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के लिए कार्य कर रही है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्रमोद चोखानी ने संस्था के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा और प्रतिभा को आगे बढ़ाने का यह प्रयास अत्यंत सराहनीय है। वहीं मिन्नत गोरखपुरी ने कार्यक्रम की भव्यता की प्रशंसा करते हुए कहा कि इतने कम समय में इस स्तर का आयोजन करना संस्था की प्रतिबद्धता और मेहनत को दर्शाता है।

वरिष्ठ पत्रकार संजय श्रीवास्तव ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि कवि और पत्रकार दोनों ही समाज के दर्पण होते हैं, और एक मंच पर दोनों का संगम होना समाज के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।

कार्यक्रम के अंत में सभी कवि , कवित्रियों और पत्रकार बंधुओ को संस्था की ओर से मेडल , सर्टिफिकेट एवं अंग वस्त्र से सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। उपस्थित सभी लोगों ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे आयोजनों की अपेक्षा व्यक्त की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Story

आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...