नकली नोट छापने वाले चार गिरफ्तार , 11 हजार 5 सौ रूपये के जाली नोट बरामद।
रिपोर्ट – दिलशाद अहमद
खैरीघाट – बहराइच।
खैरीघाट थाना क्षेत्र में मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने जाली नोट छापने वाले गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से नकली नोट व प्रिंटर्स बरामद हुए हैं ।
खैरीघाट थाना प्रभारी आनंद सिंह को शनिवार को मुखबिर से सूचना मिली कि नकली नोट का कारोबार करने वाले गिरोह के कुछ सदस्य इलाके के लोधन पुरवा के पास मौजूद हैं । सूचना के बाद वरिष्ठ उप निरीक्षक हरिद्वार तिवारी, कांस्टेबल जगदीश कुमार, मित्रपाल सिंह, नियाज़ अहमद, गौरव कुमार ने घेराबंदी करते हुए चार लोगों को हिरासत में ले लिया । इनके पास से 11 हजार पांच सौ रूपये के जाली नोट व प्रिंटर्स बरामद हुआ है ।

थाना प्रभारी श्री सिंह ने बताया कि पकड़े गए लोगों की पहचान सलीम उर्फ सूरज , गुरुचरण सिंह निवासी जनपद लखीमपुर हरिराम व अर्जुन निवासी थाना मोतीपुर जनपद बहराइच के रूप में हुई है । इन सभी के खिलाफ मुकदमा दर्जकर पुलिस अभिरक्षा में न्यायालय में पेश किया गया , जहां से सभी को जेल भेज दिया गया है ।
