साइबर क्राइम व थाना पुलिस टीम ने 5 लाख 31 हजार रुपये पीड़ित के खाते में करायी वापस।
क्रैक साइबर क्राइम अभियान के तहत साइबर ठगी के शिकार पीड़ित के साइबर क्राइम थाना पुलिस टीम द्वारा 5,31,000 रुपये की धनराशि पीड़ित के खाते में कराई गयी वापस।
संतकबीर नगर-
पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना के निर्देशन में क्रैक साइबर क्राइम अभियान के तहत साइबर अपराधों की रोकथाम एवं पीड़ितों को त्वरित राहत दिलाने के क्रम में साइबर क्राइम थाना पुलिस टीम द्वारा सतत प्रभावी कार्यवाही करते हुए साइबर ठगी के शिकार पीड़ित को 5,31,000 रुपये की धनराशि उनके खातों में वापस कराई गयी ।
आप को बताते चले कि वादी राकेश मौर्या के पत्नी के शशि कला मौर्या निवासी प्लाट नं0 E -78 इण्डस्ट्रियल एरिया खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर के नाम से पंजीकृत फर्म सम्राट इण्डस्ट्रीज के बैंक आफ बड़ौदा के खाता से 5,31,000 रूपये आरटीजीएस के माध्यम से दूसरे के खाते मे ट्रांसफर हो गया था ।
जिसपर साइबर क्राइम थाना पुलिस टीम द्वारा त्वरित रूप से कार्यवाही करते हुए आवेदक के खाते मे सम्पूर्ण धनराशि वापस कराया गया ।
बरामदगी टीम-
प्रभारी निरीक्षक साइबर क्राइम थाना श्री जयप्रकाश चौबे ,उ0नि0 रमेश यादव, हे0का0 मोहम्मद हिन्दे आजाद, का0 रामप्रवेश मद्देशिया, का0 धीरेन्द्र कुमार प्रसाद ।
जनपदीय पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी अज्ञात व्यक्ति द्वारा भेजे गए लिंक, कॉल या संदेश पर अपनी बैंक जानकारी, ओटीपी, पासवर्ड या यू पीआई पिन साझा न करें, सावधानी ही सुरक्षा है ।
